The Lallantop

इंस्टाग्राम पर दोस्ती और शारीरिक संबंध, फिर प्रेग्नेंट हुई नाबालिग तो अबॉर्शन के बाद भ्रूण कूड़े में फेंक दिया

Gujarat: ये मामला Surat शहर का है. 9 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि एक नवजात भ्रूण कूड़े-करकट के ढेर के बीच पड़ा हुआ है. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लिया. जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Advertisement
post-main-image
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने भ्रूण को मृत घोषित कर दिया (फोटो: इंडिया टुडे)

गुजरात के सूरत (Surat) का एक इलाका. इसी इलाके में नाले के किनारे कूड़े-करकट के ढेर के बीच पड़ा एक नवजात भ्रूण. भ्रूण पर मंडराते मांस खाने वाले पक्षी. जब आस-पास खेलते बच्चों ने ये नजारा देखा तो कांप गए. बच्चों ने शोर मचाया और पत्थर मारकर पक्षियों को भगाया. इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई. पता चला कि ये भ्रूण एक लड़की का है. जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. जांच शुरू हुई तो पुलिस ने खुलासा किया कि ये भ्रूण, एक 16 साल की नाबालिग लड़की का है. जिसकी दोस्ती एक नाबालिग लड़के से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. पूरा मामला क्या है? बताते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है पूरा मामला?

इंडिया टुडे से जुड़े संजय सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला सूरत शहर के पांडेसरा इलाके का है. 9 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि एक नवजात भ्रूण अपेक्षा नगर समिति के पास पड़ा हुआ है. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में ले लिया. जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. 

सूरत पुलिस के DCP विजय सिंह गुर्जर ने बताया,

Advertisement

“पुलिस को जानकारी मिली थी कि सोसाइटी के पास में एक लड़की है जो अपने परिवार के साथ रहती है. परिवार मूल रूप से बिहार का है और बच्ची की उम्र कम है. इलाके में पूछताछ करने पर एक महिला ने इस परिवार के ऊपर शक जाहिर किया. जिसके बाद पुलिस ने परिवारजनों से बात की. शुरुआती पूछताछ में तो लड़की ने खुद के गर्भवती होने से इनकार किया. लेकिन जब उसका मेडिकल करवाया गया तो डॉक्टर ने कनफर्म किया कि हाल ही में लड़की की डिलीवरी हुई है. लड़की की उम्र 16 साल है. वह स्कूल में पढ़ रही है और 3 जनवरी तक उसने स्कूल भी अटेंड किया था.”

ये भी पढ़ें: पड़ोसियों ने बार-बार किया नाबालिग का रेप, प्रेग्नेंट होने पर कराया अबॉर्शन, 3 गिरफ्तार

इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती

इसके बाद पुलिस पूछताछ में लड़की ने बताया उसकी दोस्ती एक नाबालिक लड़के से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. यूपी के संत कबीर नगर का रहने वाला ये लड़का सूरत के पांडेसरा इलाके में किराए के मकान पर रहता था और मजदूरी का काम करता था. दोनों की दोस्ती हुई और इसके बाद उनके बीच शारीरिक संबंध बने. जिससे लड़की प्रेग्नेंट हो गई थी. इसके बाद लड़का काम करने के लिए मुंबई चला गया था.

Advertisement

इस बीच लड़का मुंबई से आया और उसने प्रेग्नेंसी टर्मिनेट करने के लिए टैबलेट दी. लड़की ने बताया कि उसने टैबलेट खाकर टॉयलेट में खुद से डिलीवरी करवाई थी और सोसाइटी और घर वालों के डर से भ्रूण को बाहर प्लॉट में फेंक दिया था.

पुलिस का कहना है कि लड़के और लड़की दोनों के DNA टेस्ट कराए गए हैं और लड़के को हिरासत में ले लिया गया है. उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा.

वीडियो: छत्तीसगढ़ में नाबालिग से रेप का दोषी परोल पर बाहर आया, फिर अपनी बेटी और भतीजी से किया रेप

Advertisement