The Lallantop

गुजरात में पूर्व मुख्यमंत्री के घर चोरी, चौकीदार ही निकला चोर

पूर्व सीएम के घर वालों ने थाने में रिपोर्ट लिखवाई है.

Advertisement
post-main-image
शंकर सिंह वाघेला 1996 से 1997 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे हैं.
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री हैं शंकर सिंह वाघेला. उनके घर वालों ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई है कि उनके घर से 12 तोला सोना और 3 लाख रुपए कैश की चोरी हुई है. चोर और कोई नहीं, उनके घर में 4 साल से चौकीदारी कर रहा शंभू और उसकी पत्नी शारदा हैं. पूरा मामला इस प्रकार है. गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के घर में पिछले चार साल से चौकीदार था नेपाल का वासुदेव उर्फ शंभू गुरखा. उसकी पत्नी शारदा भी घर के काम करती थी. अपने बच्चों के साथ दोनों पूर्व सीएम के बंगले में ही रहते थे. शंकर सिंह वाघेला के भांजे की शादी होने वाली थी जिसके लिए घर में तीन लाख रुपए कैश और 12 तोला सोना रखा हुआ था. कैसे खुला खेल आजतक की रिपोर्टर गोपी मनियार के मुताबिक शंभू पिछले साल अक्टूबर में नेपाल वापस लौट गया था. उसने कहा था कि बच्चों को पढ़ाना है, बच्चों और पत्नी को छोड़कर वापस आ जाएगा. 6 महीने हो गए लेकिन वो नहीं लौटा. अब शादी नजदीक है तो वो अलमारी खोली गई तो उसमें से सामान और कैश नदारद है. चोरी की जानकारी मिलने के बाद बाघेला के घर से फोन गया वो तब भी नहीं आया. अब वाघेला के घर वालों ने गांधीनगर के पेथापुर थाने में रिपोर्ट लिखाई है. ये भी लिखवाया है कि जिस कमरे में ये सारा सामान रखा था उसकी साफ सफाई की जिम्मेदारी उसी चौकीदार के जिम्मे थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement