The Lallantop

फेशियल कराने गया दूल्हा नहीं लौटा, फिर छोटे भाई ने की शादी

उत्तर प्रदेश का मामला है.

Advertisement
post-main-image
दूल्हे की फोटो (फोटो: इंडिया टुडे)

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत (Pilibhit) में बालों में कलर करवाने गया दूल्हा वापस नहीं लौटा. काफी देर परेशान होने के बाद जब दूल्हा नहीं मिला, तो उसके छोटे भाई को ही दूल्हा बनाकर शादी में ले जाया गया. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि दूल्हा किसी और से प्यार करता है, इसलिए शादी नहीं करना चाहता था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है मामला?

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव से एक बारात बरेली के फतेहगंज जानी थी. शादी को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं. सारे रिश्तेदार भी रेडी थे. बस दूल्हे के तैयार होने की देर थी. दूल्हा गया हुआ था ग्रूमिंग करवाने. वो शादी से पहले सेविंग, बाल कलर और चेहरे का फेशियल नहीं होता है वो ही. फतेहगंज निकलने के लिए बारात पूरी तरह तैयार थी. सुबह का निकला दूल्हा दोपहर तक घर नहीं आया, तो रिश्तेदारों को लगा कि वो तो एकदम तैयार होकर आएगा. 

लेकिन, जब और देर हुई तो बारातियों को चिंता होने लगी. जब दूल्हे को फोन मिलाया गया, तो वो स्विच ऑफ आ रहा था. बात बाहर निकली, तो लोग चर्चा करने लगे. इधर रात के 9 बज गए थे. बात दुल्हन पक्ष तक पहुंची, तो सलाह मशवरा हुआ. आखिर में फैसला हुआ कि छोटे भाई को ही दूल्हा बनाया जाए. दुल्हन भी राजी हो गई. फिर देर रात शादी भी संपन्न हुई.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक 28 जनवरी को लड़की पक्ष के लोग लड़के के यहां तिलक लेकर आए थे. लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि दूल्हे को अगर जाना ही था, तो तिलक वाले दिन ही चला जाता. बारात के दिन क्यों गया? इधर पिता को भी बेटे की चिंता सताने लगी. पुलिस ने पिता के कहने पर फरार दूल्हे का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया, तो उसकी आखिरी लोकेशन बमरोली रोड दिखा रही थी. SO अचल कुमार ने बताया दूल्हे की मर्जी के बिना शादी तय हुई थी, जिस वजह से वो खुश नहीं था. उन्होंने कहा कि पुलिस को लड़के के घरवालों की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. 

वीडियो: मूवी रिव्यू: शेरदिल - द पीलीभीत सागा

Advertisement
Advertisement