The Lallantop

ट्रेन में JE ने TTE को पीटा, बाहर TTE ने तमाचे मार बदला लिया, वीडियो वायरल!

एसी कोच में जनरल टिकट पर झगड़ा, नौकरी पर बन आई है...

Advertisement
post-main-image
वीडियो में JE के साथ मारपीट करते TTE, व घायल TTE (फोटो- इंडिया टुडे)

रेलवे विभाग के कर्मचारियों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है. जहां रेलवे का एक TTE रेलवे के जूनियर इंजीनियर को मारता दिखा रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वायरल वीडियो में जूनियर इंजीनियर प्लेटफॉर्म की बेंच पर बैठा नजर आ रहा है. इंजीनियर को चार-पांच TTE और वेंडर घेरे हुए खड़े हैं. देखते ही देखते एक TTE जूनियर इंजीनियर को एक के बाद एक तीन तमाचे मार देता है. वीडियो में ये साफ दिख रहा है. वीडियो यहां देखिए.

Advertisement
क्या था मामला?

आजतक के संवाददाता रवि गुप्ता की रिपोर्ट के मुताबिक मामला 6 अप्रैल का है. आगरा के रहने वाले अंसार अली बस्ती जिले में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात हैं. 6 अप्रैल को अंसार अली गोरखपुर आया. गोरखपुर से वो लखनऊ जा रहा था. इस दौरान वो जनरल टिकट लेकर AC कोच में घुस गया. जहां TTE मजहर हुसैन ने उससे टिकट मांगा. टिकट न होने पर TTE ने टिकट बनवाने की बात कही. इस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. मामला इस हद तक बढ़ गया कि बाद में मारपीट तक की नौबत आ गई.

दरअसल, TTE के टिकट मांगने पर जूनियर इंजीनियर अंसार अली ने उससे कोच में रुकने देने की बात कही. वो अपने आप को रेलवे का स्टाफ बताकर AC कोच में रुकना चाहता था. जिसके बाद TTE मजहर ने उससे कहा कि ये उसके अधिकार में नहीं आता है. इस बात पर बहस हुई तो JE ने TTE को थप्पड़ मार दिया. थप्पड़ की वजह से TTE की नाक से खून बहने लगा. मामले की शिकायत लेकर TTE मजहर जीआरपी के पास पहुंच गया.

TTE सस्पेंड

रिपोर्ट के मुताबिक मामला बढ़ा तो जूनियर इंजीनियर को कई TTE ने मिलकर पीटा. मामले की शिकायत जीआरपी और आरपीएफ के पास पहुंची तो कार्रवाई शुरू हुई. इस मामले में जूनियर इंजीनियर अंसार अली के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उसके खिलाफ IPC की धारा 332, 353, व 504 के तहत केस दर्ज किया गया है. वहीं, TTE को भी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. 

Advertisement

वीडियो: प्रैंक वीडियो बना रहा था यूट्यूबर, सनके शख्स ने कहां गोली मार दी?

Advertisement