ब्रिटेन की महारानी का घर देखो घर बैठे
गूगल ने बनाया है बकिंघम पैलेस का 3D वीडियो. घर का कोना कोना देख सकते हैं.
Advertisement

Source: Reuters
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ सेकेंड का घर लंदन में है. वही बकिंघम पैलेस. जहां एक बार यहां से कोई पहुंच जाए तो कुंटल भर भौकाल झाड़ता है. हर घुमक्कड़ का सपना है बकिंघम पैलेस देखना. अब ये दिखेगा घर बैठे. अगर बिना घूमे अपने घर से महारानी का घर देखना चाहते हो. फिकर नॉट. एक भंकस आइडिया निकाला है गूगल ने. बकिंघम पैलेस का 3D वीडियो पोस्ट किया है यूट्यूब पर. इस वीडियो को देखो 9 मिनट 40 सेकेंड का है. फुल HD पर देखना. माउस से पकड़ कर इधर उधर घुमा कर. कोना कोना देख सकते हैं इस जुगाड़ से. खूबियां बताने के लिए दो एंकर भी हैं. 360 डिग्री पर खींची गई फोटोज इस वीडियो में हैं. 16 कैमरे इस्तेमाल किए गए हैं. वीडियो में एक सीक्रेट डोर भी दिखता है. वहां स्कूली बच्चों की चिल्लर बारात खटिया खड़ी किए रहती थी. बकिंघम देखना है बकिंघम देखना है. तो स्कूलों ने बनाया एक ग्रुप और अथॉरिटीज से बात की गई. उन्होंने वर्चुअल टूर का वीडियो बनाने की इजाजत दे दी. https://www.youtube.com/embed/gen0NgJjry4
Advertisement










