जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित अमरनाथ की पवित्र गुफा आस्था का केंद्र है. दुर्गम रास्तों से गुज़रकर यहां तक पहुंचनें वाले लोगों को बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन ने एक तोहफा दिया है. समुद्र तल से लगभग 3888 मीटर की उंचाई पर मौजूद इस गुफा तक का सफर अब आसान होने जा रहा है. गुफा तक जल्द ही वाहनों का आवागमन होगा. बालटाल के रास्ते गुफा तक पहुंचने वाले सड़कों को चौड़ा करने का काम शुरू है.
श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब अमरनाथ गुफा तक पहुंच सकेंगे वाहन
अब तक पैदल, पालकी या घोड़ों के जरिए अमरनाथ गुफा जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलने जा रही है.
.webp?width=360)

बता दें कि रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले BRO (बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन) छोटे ट्रक और पिकअप गाड़ियां इस रोड के जरिए गुफा तक पहुंच भी रहे हैं. गुफा के पास हो रहे कंस्ट्रक्शन के कामों में इन वाहनों का इस्तेमाल हो रहा है.
अमरनाथ गुफा तक पहुंचने के लिए दो रास्तें हैं - एक बालटाल की ओर से और दूसरी पहलगाम के चंदनबाड़ी से. यह दोनों रास्ते अभी तक कच्चे हैं. इन रास्तों से होते हुए अब तक पैदल, घोड़े, पालकी या हेलिकॉप्टर के जरिए ही गुफा तक पहुंचा जा सकता था. दुर्गम पहाड़ियों से होते हुए श्रद्धालुओं को कई कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ता था. लेकिन अब बालटाल से गुफा तक के 14 किलोमीटर रास्ते को चौड़ा कर दिया गया है जिससे यहां वाहन भी आसानी से आ जा सकेंगे. वहीं चंदनबाड़ी मार्ग पर भी भूस्खलन को रोकने को लेकर काम चल रहा है.
क्यों हो रहा है विरोध?इसे लेकर आपत्ति भी आई है. X पर जम्मू के पीपल डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के प्रवक्ता मोहित भान ने लिखा,
हिंदू धर्म के खिलाफ ये बड़ा अपराध घटित हुआ है. इस धर्म में हम अपने आप को प्रकृति में समाहित कर देते हैं. इसलिए हमारे पवित्र स्थल हिमालय की गोद में हैं. राजनीतिक लाभ के लिए धार्मिक स्थलों को पिकनिक स्पॉट में बदलना निंदा का विषय है. हमने भगवान का प्रकोप जोशीमठ, केदारनाथ में देखा है और फिर भी इससे कुछ नही सीख रहें हैं और कश्मीर में तबाही को न्योता दे रहें हैं.
इसपर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री कवींदर गुप्ता ने मीडिया स्टेटमेंट जारी कर PDP और इसका विरोध कर रहें लोगों को जमकर खरी-खोटी सुनाई है. उन्होंने कहा है कि लाखों श्रद्धालुओं को राहत देने वाले इस कार्य की जो भी निंदा कर रहा है उसका दिमाग खराब हो चुका है. उन्होंने BRO की भी तारीफ की है और कहा है कि यह एतिहासिक कदम है.






















