आसिफ खान का ट्वीट वायरल होने के बाद ट्विटर पर गोएयर को बैन करने की मांग होने लगी थी.
एक शख्स ने सोशल मीडिया पर बेहद भद्दी बातें लिखीं. बवाल इतना बढ़ा कि जिस कंपनी में ये काम करते हैं उसे बैन करने की मांग होने लगी. शख्स का नाम है आसिफ खान और कंपनी है गोएयर. पहले गो एयर ने कहा कि वो पता लगा रही है कि आसिफ खान उनका एम्प्लॉयी है या नहीं. जब इसकी पुष्टि हो गई तो कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया. गोएयर ने ट्वीट किया,
किसी भी व्यक्ति या कर्मचारी द्वारा व्यक्त किए गए व्यक्तिगत विचारों का एयरलाइन से कोई लेना-देना नहीं है. आसिफ खान को तत्काल प्रभाव से हटाया जा रहा है. गोएयर के प्रवक्ता ने कहा हमारी नीति सभी कर्मचारियों के लिए जीरो टॉलरेंस पॉलिसी की है. इसके तहत कर्मचारियों को नियमों का पालन करना पड़ता है. इसमें सोशल मीडिया का व्यवहार भी शामिल है.
गोएयर का ट्वीट नीच देख सकते हैं.
हुआ क्या था? आसिफ खान ने ट्विटर सीता और हिंदू धर्म को लेकर बेहद आपत्तिजनक बातें लिखी थीं. जो लिखा था उसे हम यहां बता नहीं सकते हैं. उसने अपने ट्विटर बायो में लिखा था कि वह गोएयर में काम करता है. केबिन क्रू मेंबर है. इसके बाद लोगों ने गोएयर से शिकायत करनी शुरू की. कई लोगों ने कहा कि इस तरह के ट्वीट नफरत पैदा करते हैं. समाज में खाई बढ़ाने का काम करते हैं. आसिफ खान का स्क्रीनशॉट चलने लगा. ट्विटर पर बायकाट गोएयर का ट्रेंड चलने लगा. लोग गोएयर से कारवाई की मांग करने लगे. फिर गोएयर ने आसिफ के इस बयान से किनारा करते हुए जांच की बात कही और 7 घंटे के भीतर ही आसिफ खान को नौकरी से निकाल दिया.
विडियो- वोडाफोन ने अंतरराष्ट्रीय रोमिंग चार्ज लगाकर 99 रुपये काट लिए!