The Lallantop

बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा तो बदले में भेजे गेम ऑफ थ्रोन्स के स्पॉयलर

लड़की ने ही शो देखने की लत लगाई थी. साथ में दोनों देखते थे. ब्रेकअप हुआ तो लिया डिवाइन रिवेंज.

Advertisement
post-main-image
Source- HBO
अपने एक्स से परेशान हो और ब्रेकअप करने की सोच रहे हो तो एक मिनट रुक लो दोस्त. और ये स्टोरी पढ़ लो. ऑस्ट्रेलिया में एक कपल ने ब्रेकअफ कर लिया. ब्रेकअप करने के बाद लड़की अपने बॉयफ्रेंड से उसका बदला ले रही है. अब आप सोच रहे होगें कि तो इसमें क्या खास है. ये तो रोज की कहानी है.
हां भइया कहानी तो रोज की ही है. पर लड़की का बदला लेने का अंदाज यूनिक है. बोले तो एकदम फाड़ू. एक साल पहले दोनों रिलेशनशिप में आए. लॉग डिस्टेंस रिलेशनशिप था. क्योंकि लड़का विदेश में काम करता था. छुट्टी मिलने पर कबहु-कबहु लड़की से मिलने आता था. दोनों साथ में गेम ऑफ थ्रोन्स देखते थे. दरअसल ये लत लड़की ने ही उसे लगाई थी. लड़का गेम ऑफ थ्रोन्स का सिगरेट के माफिक एडिक्टेड हो गया. विदेश में खराब फोन नेटवर्क के चलते देख नहीं पाता था.
रेड वेडिंग दिखा दे रे बाबा (HBO)

लड़के के साथ जेलसी वाला सीन था. लड़की के कई सारे दोस्त थे जो कि लड़के थे. लड़के का दावा है कि उसकी गर्लफ्रेंड का अपने दोस्तों के साथ कुछ चक्कर है. उसको सबक सिखाने के लिए लड़का भी दूसरी लड़कियों को डेट करना शुरू कर दिया. पर ये बात उसकी गर्लफ्रेंड को मालूम नहीं थी. जब पता चला तो वो उससे नफरत करने लगी. और फाइनली ब्रेकअफ कर लिया.
ब्रेकअप के बाद भी दोनों में खूब कहा-सुनी हुई जिसमें लड़के ने लड़की को बहुत खरी-खोटी सुना दिया. खिसिया के लड़की ने उसे सारे सोशल साइट्स से ब्लॉक कर दिया.
गेम ऑफ थ्रोन्स के छठे सीजन के प्रीमियर के बाद लड़की ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को अनब्लॉक कर मैसेज किया. लड़का मैसेज पढ़े बिना खुश हो गया ये सोच कर कि लड़की ने उसे माफ कर दिया होगा. और हम फिर से एक साथ होगें. पर मैसेज ओपन किया तो सर पीट कर रह गया. उसमें उसके फेवरेट टीवी सीरियल गेम ऑफ थ्रोन्स के पहले एपिसोड का स्पॉयलर था.

स्पॉयलर का मतलब समझते हो न. टीवी सीरियल के अगले एपिसोड में आने वाली कहानी को स्पॉयलर कहते है. लड़की हर हफ्ते लड़के को स्पॉयलर भेजने लगी. और शो का मजा खराब करने लगी. लड़के ने मैसेज कर कहा कि वो ऐसा न करे. पर लड़की कम स्मार्ट नहीं थी. वो मैसेज करने के तुरंत बाद उसे ब्लॉक कर देती थी.
Source- dorkly

परेशान लड़के ने अपनी एक्स को व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया. अगले हफ्ते लड़की ने अपनी दोस्त का फोन लेकर वापस उसे स्पॉयलर भेज दिया. लड़के का कहना है कि उसने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ अच्छा नहीं किया. पर मैं अपना फेवरेट शो वापस से देखना चाहता हूं. मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं क्या करूं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement