The Lallantop

बॉयफ्रेंड ने शादी से मना किया, लड़की ने 80 घंटे तक ऐसा काम किया कि शादी हो गई

लड़की का नंबर ब्लॉक कर दिया था, बताओ!

Advertisement
post-main-image
बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए 80 घंटे तक धरने पर बैठी लड़की (फोटो-आजतक)

कड़ाके की ठंड में सड़क पर करीब 80 घंटे तक धरने पर बैठी लड़की की मांग आखिरकार पूरी हुई. मांग सरकार या प्रशासन से नहीं बल्कि बॉयफ्रेंड और उसके घरवालों से थी. शादी की मांग. मामला झारखंड के धनबाद जिले का है (Wedding after 80 Hour Strike Dhanbad). चार साल के प्यार के बाद बॉयफ्रेंड ने ऐन वक्त पर शादी करने से मना कर दिया था. लड़की का नंबर भी ब्लॉक कर दिया था. इस पर प्रेमिका ने शख्स ने घर के बाहर ही धरना दे दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
चार साल पहले शुरू हुआ प्यार 

धरने पर बैठी लड़की का नाम निशा है. उम्र 20 साल. वो ईस्ट वसुरिया की रहने वाली है. निशा का कहना है कि चार साल पहले वो महेशपुर के रहने वाले उत्तम पटेल से मिली थी. तब निशा SSLNT कॉलेज में पढ़ती थी. कॉलेज के पास ही दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे प्यार हो गया. जिंदगी भर साथ रहने और शादी के वादे भी हो गए.  

शादी से 20 दिन पहले मुकरा!

निशा का कहना है कि इस रिश्ते के बारे में दोनों के घरवालों को पता था. दोनों एक दूसरे के घर आते-जाते रहते थे. दोनों परिवार के बीच शादी को लेकर सहमति भी बन गई और शादी की डेट भी फिक्स हो गई. लेकिन शादी से 20 दिन पहले उत्तम मुकर गया. ऐसा दावा निशा ने किया है.

Advertisement
पुलिस में केस दर्ज 

निशा के मुताबिक, उत्तम ने उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया. कोई रास्ता नहीं मिला तो निशा अपनी दादी और बाकी रिश्तेदारों के साथ उत्तम के घर के बाहर धरने पर बैठ गई. खबर है कि इस बीच उत्तम और उसका परिवार घर से फरार हो गया. आखिरकार निशा के पिता ने राजगंज थाने में केस दर्ज कराया. तब जाकर लड़के के परिवार ने बात की और शादी पर फिर से सहमति बनी. 

मंदिर में दोनों परिवारों की मौजूदगी में पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी हुई. निशा ने आजतक को बताया कि शादी से वो बहुत खुश है. निशा ने कहा कि वो थाने से लड़के के खिलाफ दर्ज शिकायत भी वापस ले लेगी. 
 

वीडियो: विदेशी लड़कियों पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगा हूटिंग, वीडियो वायरल हुआ तो सच कुछ और ही निकला

Advertisement

Advertisement