The Lallantop

गाजियाबाद में बीजेपी नेता पर हमला, सौ राउंड से ज्यादा गोलियां चलीं

गृहमंत्री राजनाथ सिंह के करीबी हैं, 2012 में मुरादनगर से चुनाव लड़े थे ब्रजपाल तेवतिया.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
गाजियाबाद में बीजेपी के एक नेता ब्रजपाल तेवतिया पर हमला हो गया. ये देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह के करीबी बताए जाते हैं. 2012 में चुनाव लड़े थे मुरादनगर से बीजेपी के टिकट पर. उनके साथ उनके प्राइवेट गनर भी थे. बदमाश आए और बहुत बुरी तरह से गोलियां चलानी शुरू कर दीं. बात मुरादनगर की है. भारत नगर कॉलोनी के पास हमला हुआ. ब्रजपाल एक शोक सभा से लौट रहे थे. कहते हैं बदमाशों के पास एके-47 जैसे हथियार थे. हमले में पांच लोग घायल हुए हैं और दो की हालत बहुत ज्यादा सीरियस है. सौ से ज्यादा गोलियां दागी गईं. उनके साथ की गाड़ियों पर जो लोग थे वो भी जख्मी हुए. जख्मी लोगों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है. ताज्जुब ये कि सौ से ज्यादा गोलियां चलना छोटी बात नहीं है. आतंकी हमले हुआ करते हैं ऐसे. गाड़ी के कांच को देखकर पता लगता है कैसा हमला हुआ रहा होगा. वो भी जबकि 15 अगस्त इत्ता पास है. और गाजियाबाद दिल्ली से सटा हुआ है. MURADNAGAR3 MURADNAGAR5 MURADNAGAR8

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement