The Lallantop

जश्न मना रहे लोगों के बीच घुसा शख्स, एक-एक कर कईयों को चाकू मारा, तीन की मौत

रात लगभग साढ़े नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक अज्ञात शख्स लोगों पर चाकू से हमला कर रहा है. कुछ देर बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने क्या बताया है?

Advertisement
post-main-image
पुलिस घटनास्थल के पास तैनात है (फोटो- AP)

जर्मनी के सोलिंगन शहर में 23 अगस्त को एक अज्ञात हमलावर ने जश्न मना रहे लोगों को निशाना बनाया (Germany Knife Attack). चाकूबाजी की घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई. कई लोग घायल भी हुए. ये उत्सव सोलिंगन के 650 साल पूरे होने के मौके पर मनाया जा रहा था. इसी दौरान रात को हमला हुआ. आरोपी मौके से फरार हो गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रात लगभग साढ़े नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि फ्रोनहोफ के सेंट्रल स्क्वायर में एक अज्ञात शख्स लोगों पर चाकू से हमला कर रहा है. मौके पर एक हेलीकॉप्टर और कई पुलिस और इमरजेंसी वाहन पहुंचे. इलाके में सड़कों की घेराबंदी की गई. पुलिस ने बताया कि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. क्षेत्र के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी हर्बर्ट रूल के मुताबिक, घायलों की संख्या छह हो सकती है.

हमले के बाद पुलिस ने लोगों को इलाका छोड़ने की सलाह दी और हमलावर को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान भी चलाया. आरोपी ने ये हमला किस वजह से किया, इस बात की जानकारी किसी को नहीं है. मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी भी नहीं हुई है.

Advertisement

सोलिंगन के मेयर टिम कुर्ज़बैक ने पोस्ट में लिखा,

आज रात सोलिंगन में हम सभी सदमे, डर और बहुत दुख में हैं. हम सभी अपने शहर की सालगिरह एक साथ मनाना चाहते थे और अब हमें मृतकों और घायलों का शोक मनाना है. जब मैं उन लोगों के बारे में सोचता हूं जिन्हें हमने खो दिया है तो बहुत दुख होता है. मैं घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं.

सोलिंगेन की आबादी करीब 1 लाख 60 हजार है और ये शहर दो बड़े जर्मन शहरों, कोलोन और डसेलडोर्फ के पास स्थित है. वीकेंड पर आयोजित किए गए इस जश्न में संगीत, कैबरे और कलाबाजी जैसे अलग-अलग कार्यक्रम होने वाले थे. हालांकि हमले के बाद ये सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गए.

Advertisement

ये भी पढ़ें- हथियारबंद डाकुओं ने पुलिस काफिले पर किया हमला, 11 अफसरों की मौत, कई घायल

इस साल मई की शुरुआत में जर्मनी के मैनहेम में भी एक अज्ञात हमलावर ने इसी तरह चाकू से हमला किया था. हमले में एक पुलिस अधिकारी समेत कई लोग घायल हो गए थे.

वीडियो: चुनाव की घोषणा होने के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला

Advertisement