
तीन नए रूट में एक नोएडा के सेक्टर 62 से एम्स होते हुए धौलाकुआं का होगा. रास्ते में अस्पताल पड़ता है. डीटीसी वालों से अनुरोध है इसे फैक्ट मानें, मौका नहीं. एक रूट करोल बाग से गुरुग्राम आईएसबीटी होगा, धौलाकुआं होकर और तीसरा द्वारका तरफ से होकर उत्तम नगर से गुरुग्राम का होगा. पहले रूट पर 50 बसें चलेंगी, दूसरे पर 37 और तीसरे पर 28 बसें.

एक 'पूछो कार पूल' एप्लीकेशन भी लांच किया है दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर गोपाल राय ने. इस एप से 40 हजार ऑटो और टैक्सियां जुड़ी रहेंगी. जिसमें कोई एक दूसरे का नंबर न देख पाएगा. लेकिन 5 किलोमीटर की रेंज के अंदर के लोग कार पूल कर पाएंगे. ऐप का नाम 'पूछो' शायद इसीलिए रखा गया है कि एक दिन ऐप यूज करने के बाद इंटरेस्टेड लोग एक-दूसरे का नंबर पूछते नजर आएंगे.

Source- balajigrp
555, ये किसी सस्ते साबुन का नाम नहीं है. इतने रूट्स पर डीटीसी की बसें चलती हैं. ऑड- इवेन के दौरान 346 रूटों पर और बसें दौड़ेंगी. रिंग रोड के आसपास के इलाकों से लोगों को सुविधा के लिहाज से उठाने के लिए 16 शटल चलेंगी.
एक छात्र जिसके पापा उसे स्कूल छोड़ गए, पर लेने नहीं लौटे Source- Tumblrइस बार भी महिलाओं को छूट मिलेगी, गाड़ी में अगर बच्चा है और बच्चा स्कूल की ड्रेस में है तो आपको छूट मिलेगी. ये बात और रही कि जब आप बच्चे को स्कूल छोड़कर वापस लौट रहे हैं तो आपका क्या होगा? आप चाहें तो अपना भी टिफिन लेकर स्कूल जा सकते हैं. बच्चा जब तक स्कूल के अंदर है आप बाहर गाड़ी पार्क कर नकमिटनियां खोद सकते हैं. कैंडी क्रश सागा की कई स्टेज क्लियर कर सकते हैं.


















.webp?width=120)
.webp?width=120)




