The Lallantop

अंकिता क्या झेल रही थी? दोस्त ने पहले ही इन 4 ट्वीट में सब बता दिया था, CM को टैग भी किया था!

"मेरी 19 साल की एक दोस्त अंकिता भंडारी गायब है. रिजॉर्ट के मालिक पुलकित अंकिता को प्रताड़ित करता है. प्लीज हैल्प"

Advertisement
post-main-image
अंकिता के दोस्त पुष्प ने पहले ही ट्वीट कर दी थी जानकारी (फोटो-आजतक)

उत्तराखंड के अंकिता भंडारी मर्डर केस (Ankita Bhandari Murder Case) में अब जम्मू वाले दोस्त के कुछ ट्वीट सामने आ रहे हैं. ये ट्वीट अंकिता के गायब होने के अगले दिन किए गए हैं. दोस्त का नाम पुष्प दीप बताया जा रहा है. पुष्प ने अंकिता के गायब होने की जानकारी साझा करते हुए कुछ ट्वीट किए थे और इनमें सीएम पुष्कर धामी, पुलिस और प्रशासन के लोगों को टैग किया था. 18 और 19 की दरम्यानी रात अंकिता के लापता होने के बाद 20 सितंबर को पुष्प ने लगातार चार ट्वीट किए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अंकिता के गायब होने पर जब पुष्प उससे कॉन्टैक्ट नहीं कर पाया तो उसने मामले की जानकारी दी. पुष्प ने ट्वीट में रिजॉर्ट की डिटेल और उसके मालिक पुलकित आर्य की हरकतों का भी खुलासा किया था.

अपने पहले ट्वीट में पुष्प ने लिखा था

Advertisement

“मेरी 19 साल की एक दोस्त अंकिता भंडारी वनंतरा रिसॉर्ट, चिल्ला रोड गंगा भोगपुर तल्ला, ऋषिकेश में काम कर करती है. रिजॉर्ट के मालिक का नाम- पुलकित आर्य है. पहले वो अच्छा था लेकिन कुछ दिनों बाद वह अंकिता को प्रताड़ित करने लगा. वह शराब पीकर प्रताड़ित करता है.”

अपने दूसरे ट्वीट में पुष्प ने लिखा था

“उसने अंकिता को परेशान किया और अगले दिन माफी मांगी कि मैं शराब के नशे में था, मुझे माफ कर दो. जैसे-तैसे उनको उसने वहां काम करने के लिए मना लिया और पिछले 2-3 दिनों से जबरदस्ती अंकिता को गेस्ट को एक्स्ट्रा सर्विस देने के लिए बोला था. अंकिता ने मना कर दिया. 18 सितंबर को अंकिता को फिर से प्रताड़ित किया गया.”

Advertisement

तीसरे ट्वीट में पुष्प ने लिखा

“शाम को वो अंकिता को बहला-फुसलाकर बाहर ले गया, तब मेरी लास्ट टाइम अंकिता से बात हुई थी, जब वो बाहर थे. तब अंकिता ने बोला था मैं वापिस रिजॉर्ट पहुंच कर बात करूंगी. लेकिन 18 सितंबर रात 9 बजे से उसका फोन बंद है और ये ओनर (मालिक), मैनेजर और एक असिस्टेंट अंकिता को बाहर ले गए थे. तब से वो गायब है.”

आखिरी ट्वीट में पुष्प लिखता है

“36 घंटे हो गए हैं, प्लीज हेल्प, अभी तक कोई भी अता-पता नहीं है. वो इतने दिन से मेंटली हैरेस कर रहा था. वही है जो लास्ट टाइम अंकिता को बाहर ले गया था. प्लीज हेल्प.”

इस पर उत्तराखंड पुलिस ने करीब एक घंटे के अंदर रिप्लाई भी किया था

“हमने इसे संबंधित पुलिस स्टेशन को भेज दिया है. कृपया अपना नंबर मैसेज में साझा करें.”

अंकिता कथित तौर पर रिजॉर्ट और पुलकित की हरकतों की हर जानकारी अपने दोस्त पुष्प को देती थी. इससे पहले दोनों के बीच हुई वॉट्सऐप चैट भी सामने आई थी.

वॉट्सएप चैट से खुलासा हुआ है कि रिजॉर्ट मालिक पुलकित ने कथित तौर पर गेस्ट का बहाना देकर अंकिता को साथ के कमरे में शिफ्ट करवाया था. शिफ्ट होने के बाद पुलकित ने अंकिता के साथ कथित तौर पर गलत हरकत भी की.

देखें वीडियो- अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित के पिता विनोद आर्य ने बेटे को पूरी तरह से बकसूर बताया

Advertisement