The Lallantop

ISIS में शामिल होने गए 4 इंडियन सीरिया में धरे गए

अब तक कुल 23 इंडियंस इस्लामिक स्टेट में शामिल हुए हैं, जिनमें से 6 की मौत हो गई है.

Advertisement
post-main-image
सीरिया के डिप्टी PM वालिद मुआलेम
कथित तौर पर इस्लामिक स्टेट में शामिल होने गए चार इंडियन लड़के सीरिया में पकड़े गए हैं. सीरिया के उपप्रधानमंत्री वालिद-अल-मुआलेम ने बुधवार को ये बताया. मुआलेम जो सीरिया के विदेश मंत्री भी हैं, इंडिया के तीन दिन के दौरे पर हैं. उन्होंने बताया कि लड़के जॉर्डन के रास्ते से सीरिया पहुंचे थे, लेकिन इस्लामिक स्टेट में शामिल होने से पहले ही उन्हें धर लिया गया. अंग्रेजी अखबार 'द इंडियन एक्सप्रेस' की खबर के मुताबिक, मुआलेम ने बताया कि लड़के अभी दमस्कस जेल में हैं. इंडियन अथॉरिटीज को कहा गया है कि वे आकर लड़कों को ले जाएं. मुआलेम ने कहा कि उनके दौरे का बड़ा मकसद है कि दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाएं और इंटेलिजेंस इनपुट शेयर करें.
माना जाता है कि अब तक कुल 23 इंडियंस इस्लामिक स्टेट में शामिल हुए हैं, जिनमें से 6 की मौत हो गई है. अगर ताजा गिरफ्तारी को जोड़ दें तो ये आंकड़ा 27 तक पहुंच जाता है. हालांकि ये चारों लड़के ISIS तक पहुंचने में नाकाम रहे.
मुआलेम ने ये भी कहा कि वह ईरान में इस्लामिक स्टेट की कैद में बताए जा रहे 39 भारतीयों की रिहाई के लिए कुछ भी नहीं कर सकते. उन्होंने कहा, 'वे इस्लामिक स्टेट के कब्जे में हैं. मैं माफी चाहता हूं, हम कुछ नहीं कर सकते. आपको तुर्की के राष्ट्रपति से बात करनी होगी.' मुआलेम ने तुर्की, सऊदी अरब और कतर को क्रिटिसाइज किया. यह कहते हुए कि ये तीनों देश सीरिया के बुरे हालात को हवा दे रहे हैं और आतंकी संगठनों को सपोर्ट कर रहे हैं. उन्होंने ISIS के खिलाफ लड़ाई छेड़ने के लिए रूस को शुक्रिया कहा. उन्होंने कहा, 'हम रूस के आभारी हैं कि उसने इलाके में मिलिट्री दखल दिया. इसकी वजह से ISIS के कब्जे से 20 गढ़ छुड़ाए लिए गए. ऐसा चलता रहा तो जल्दी ही हमें पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे.' उन्होंने कहा कि रूस ने जो 3 महीनों में हासिल किया है, वह अमेरिका के 18 महीनों के आउटपुट से 10 गुना है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement