The Lallantop

पूर्व सांसद का बेटा दो दिन पहले जेल से निकला, गोली मारी और पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया

गोली मारकर पुलिस से भिड़ गया था.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
अभी दो दिन पहले ही वो जेल से बाहर निकला था. वकील अभिनव गिरी पर गोली चलाई थी, तो जेल में था. बाहर आया तो एक कारोबारी पर बम-गोलियों से हमला कर दिया. भागकर एक घर में छिप गया तो पुलिस भी पहुंच गई. लाव-लश्कर लेकर चारों ओर से घेर लिया. दो घंटे की मुठभेड़ के बाद पुलिस उसे काबू करने में कामयाब रही. मामला इलाहाबाद के म्योराबाद का है. कौशाम्बी के पूर्व बसपा सांसद सुरेश पासी का बेटा शिवम पासी पुराना बदमाश है. पिता नेता भी हैं और करोड़पति भी, मन बढ़े होने की एक वजह ये भी हो सकती है. दहशत फैलाने के लिए वो अक्सर गोली-बम चलाया करता है. बीती शाम कैंट इलाके में भी उसने यही किया. किताब के कारोबारी सौरभ पर गोलियों और बमों से हमला कर दिया. हमले में सौरभ तो बहुत मामूली रूप से घायल हुआ, लेकिन पूरा इलाका बम की आवाज से दहशत में आ गया. शिवम ने मौके का फायदा उठाया और भागकर बेला गांव पहुंचा. वहां एक मकान के कमरे में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. पुलिस ने घेरेबंदी कर उसे सरेंडर करने को कहा तो शिवम ने पुलिस पर रौब झाड़ने के बाद फायरिंग कर दी. पुलिसवाले भी रौ में थे, एक घंटे के बाद घर का दरवाजा तोड़ दिया और कॉलर पकड़कर बाहर ले आए.

जान से मारने की दी धमकी

पकड़े जाने के बाद शिवम ने पड़ोस की एक महिला को खुलेआम धमकी दी और गालियां देते हुए जान से मारने को कहा. पत्रकारों के सवाल पर धमकी भी देने लगा. पुलिस ने भी तेवर दिखाए और उसे पकड़कर हवालात में डाल दिया.

पिता को बताता रहा जिम्मेदार

गोली मारने के बाद शिवम पकड़ा तो गया, लेकिन इसके पीछे उसने अपने पिता और पूर्व सांसद सुरेश पासी को ही जिम्मेदार ठहरा दिया. मीडिया और पुलिस को धमकी देते हुए शिवम ने कहा कि वो बेगुनाह है और उसके बाप की गलती की वजह से उसे पकड़ा गया है. पूर्व सांसद सुरेश पासी पहले से ही शिवम से रिश्ता तोड़ चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

ऐसे पकड़े गए जेवर में चार औरतों का गैंगरेप करने वाले फेमस होने की बेकरारी, कैमरे के सामने बॉयफ्रेंड को गोली मारी

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement