सिर पर चोट लगने से दूर हुआ 20 साल पुराना अंधापन, कहानी असली है
ऐसा फिल्मों में देखा होगा कि सिर पर चोट लगी तो याददाश्त चली गई. फिर चोट लगी तो वापस आ गई. या आंखें चली गईं. लेकिन ऐसा असल में हुआ है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
ऐसे किस्से अब तक हिंदी फिल्मों में देखे होगे. कि सिर पर चोट लगने से याददाश्त चली जाती है. उसी तरह चोट लगने से आ जाती है. इधर आओ असली वाला किस्सा बताते हैं. फ्लोरिडा में एक 70 साल की औरत 20 साल से कुछ भी देख पाने में नाकाम थी. 20 साल का अंधापन एक झटके में चला गया. वो घर में गिरी. सिर पर चोट लगी. और देखने की क्षमता वापस आ गई. सब बता रहे हैं कि बहुत बड़का चमत्कार है. तो सुनो पूरी बात. मैरी ऐन फ्रांको की 1993 में आइसाइट चली गई थी पूरी तरह. फिर आगे की कहानी द इंडेपेंडेंट के हवाले से. अभी अगस्त 2015 में क्या हुआ कि घर में टाइल पर फिसल गई. फर्श पर गिरी तो लग गई चोट. तब से गले में वो जो होता है न कपड़े का मोटा सा. सपोर्ट देना वाला. उसे लपेट रही थी. हफ्ते भर पहले उनके गले की सर्जरी हुई. चार घंटे सर्जरी चली. फिर जब एनेस्थीसिया का असर कम हुआ. होश आया. तो देखा कि आंखों की रोशनी वापस आ गई है. अब उनकी खुशी का ठिकाना नहीं. और सुनो. अब तक उन्होंने किसी बाबा ओझा को इसका क्रेडिट नहीं दिया है. लेकिन ऋषि कपूर ने मौज ले ली है. अमर अकबर एंथनी में अगर निरुपा राय की आंखों की रोशनी वापस आने पर हंसे हो, तो तुमए लिए है ये ट्वीट https://twitter.com/chintskap/status/729534628600504320
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement
















