The Lallantop

एयरपोर्ट से गायब हुईं दो कैंचियों ने 36 फ्लाइट कैंसिल करवा दीं! फिर मिलीं कहां?

‘बगल में छोरा शहर में ढिंढोरा’ टाइप इस घटना के बाद एयरपोर्ट के एक संचालक ने 19 अगस्त को बताया कि स्टोर के एक कर्मचारी को कैंचियां मिल गई थीं.

Advertisement
post-main-image
जापान के एक एयरपोर्ट पर वीकेंड में 36 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई और 201 फ्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरी. (फ़ोटो/Unsplash.com)

जापान के एक एयरपोर्ट पर वीकेंड में 36 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं और 201 फ्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरी. कारण था बोर्डिंग गेट के पास एक स्टोर में कैंचियों का एक जोड़ा गायब होना. इतनी फ्लाइट्स कैंसिल होने के बाद कैंचियां अगले दिन उसी स्टोर में मिलीं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक 17 अगस्त को होक्काइडो के New Chitose Airport के डोमेस्टिक टर्मिनल पर सिक्योरिटी चेक लगभग दो घंटे के लिए सस्पेंड कर दिया गया था. इससे सैकड़ों यात्री एयरपोर्ट पर ही फंस गए थे. यहां तक कि डिपार्चर लाउंज में जिन लोगों की चेकिंग हो गई थी, उन्हें दोबारा  सिक्योरिटी चेक के लिए बुलाया गया. इससे वहां बहुत भीड़ जमा हो गई. लंबी कतारें लग गईं. यह सब इसलिए किया गया क्योंकि अधिकारियों को गायब कैंचियों का पता लगाना था. 17 अगस्त को कैंचियां नहीं मिलीं. 18 अगस्त को उनका पता चला. कैंचियां गायब नहीं थीं, उसी दुकान में थीं.

‘बगल में छोरा शहर में ढिंढोरा’ टाइप इस घटना के बाद न्यू चिटोसे एयरपोर्ट के संचालक ने 19 अगस्त को बताया कि स्टोर के एक कर्मचारी को कैंचियां मिल गई थीं. BBC को अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने कैंचियों की घोषणा तब तक नहीं की जब तक उन्हें यह पुष्टि नहीं हो गई कि ये कैंचियां वही हैं जो खोई थीं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बाल लंबे थे, स्कूल की असेंबली में 35 बच्चों के बाल कैंची से काट दिए!

रिपोर्ट के मुताबिक कई यात्री उस दिन जापान एनुअल बॉन छुट्टी से घर वापस लौट रहे थे. एक यात्री ने कहा,

"मुझे नहीं लगता कि हमारे पास (इंतजार करने के अलावा) कोई विकल्प है. लेकिन मुझे उम्मीद है कि अब अधिकारी इस बारे में थोड़ा और सावधान रहेंगे."

Advertisement

एक अन्य यात्री ने कहा,

"इन दिनों चिंता करने के लिए बहुत सी चीजें हैं. यह कभी खत्म नहीं होती. और जब तक मैं घर नहीं पहुंच जाता, मुझे सुरक्षित महसूस नहीं होता."

कैंचियां मिलने के बाद होक्काइडो एयरपोर्ट ने कहा,

"हम मानते हैं कि यह सब इसलिए हुआ है क्योंकि स्टोर में स्टोरेज़ के लिए कम जगह है. वहां मैनेजमेंट की कमी है. हम जानते हैं कि यह एक ऐसी घटना भी है जो हाईजैक या आतंकवाद से जुड़ी हो सकती थी. अब हम पूरी तरह से मैनेजमेंट की ऐसी घटनाओं के लिए जागरूक करेंगे."

एविएशन एनालिटिक्स कंपनी OAG के अनुसार, न्यू चिटोसे जापान के सबसे व्यस्त एयरपोर्टों में से एक है. यहां टोक्यो और सपोरो के बीच दुनिया के दूसरे सबसे अधिक यात्रा वाले डोमेस्टिक एयर रूट्स हैं. 2022 में 1.5 करोड़ से अधिक यात्रियों ने इस एयरपोर्ट को यूज किया था.

वीडियो: कैंची धाम वाले नीम करौली बाबा की कहानी, जानिए उनके रिश्तेदारों की जुबानी

Advertisement