शो के एक दृश्य में करण.
बॉम्बे वेलवेट में जब करण जौहर ने कारोबारी कैज़ाद खंबाटा का नेगेटिव रोल किया तो उसे उनका पहला पूरा एक्टिंग डेब्यू माना गया क्योंकि उससे पहले उन्होंने कई फिल्मों में एक्टिंग की लेकिन छोटे-मौटे तौर पर. अगर पूछें कि सबसे पहले उन्हें बतौर एक्टर हमने कहां देखा था तो ज्यादातर लोग कहेंगे
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ) में जो 1995 में रिलीज हुई. इसमें उन्होंने शाहरुख के पात्र राज के दोस्त रॉकी का रोल किया था. तब वे निर्देशक आदित्य चोपड़ा को फिल्म में असिस्ट भी कर रहे थे.
लेकिन दोनों ही बातें सही नहीं हैं.
निर्माता यश जौहर के बेटे करण ने DDLJ से भी काफी पहले एक्टिंग शुरू कर दी थी और वो भी भरे-पूरे रोल में. ये एक टीवी शो था जिसका नाम था
इंद्रधनुष. 1989 में दूरदर्शन पर इसका प्रसारण होता था. तब करण 17-18 साल के थे.
ये शो कुछ स्कूली बच्चों के बारे में था जो एक कंप्यूटर बनाते हैं. उसी कंप्यूटर से एक एलियन धरती पर आता है जो दूर एक गैलेक्सी से आया है. वो किसी ग्रह का राजकुमार और शत्रुओं से बचता फिर रहा है. बाद में इनमें से एक बच्चे को शत्रु किडनैप कर लेते हैं. उसे बचाने के लिए उसके दोस्त टाइम ट्रैवल करते हैं. टाइम ट्रैवल करके साल 2013 में आते हैं.
इंद्रधनुष में करण ने श्रीकांत नाम के लड़के का रोल किया था. उनके अलावा इस सीरीज में गिरीष कर्नाड तो थे ही, लेकिन निर्देशक आशुतोष गोवारिकर (लगान, जोधा अकबर) और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर भी अभिनय करते हुए नजर आए थे. इसका निर्देशन आनंद महेंद्रू ने किया था.
पूरा शो को यहां देखें: एपिसोड-1
https://www.youtube.com/watch?v=5gA54BCoXGs
एपिसोड-2
https://www.youtube.com/watch?v=Pc9Ge0zztYw
एपिसोड-3
https://www.youtube.com/watch?v=dHYaxQ7RKyU
एपिसोड-4
https://www.youtube.com/watch?v=IIoAv-a5cuA
एपिसोड-5
https://www.youtube.com/watch?v=Uqgtt9SxtCY
एपिसोड-6 (आशुतोष गोवारिकर)
https://www.youtube.com/watch?v=R8S037nyS-w
एपिसोड-7
https://www.youtube.com/watch?v=13pI9gwVrYM
एपिसोड-8 (उर्मिला मातोंडकर)
https://www.youtube.com/watch?v=MjlJxXWXM_w
एपिसोड-9
https://www.youtube.com/watch?v=S1W2rEfnAOQ
एपिसोड-10
https://www.youtube.com/watch?v=lVPvdJijLxg
एपिसोड-11
https://www.youtube.com/watch?v=g7gi5fkN20Y
एपिसोड-12
https://www.youtube.com/watch?v=vljDnEPuX8I