28 दिसंबर की शाम शहर के केशव नगर इलाके में करीब आधा दर्जन बदमाश एक युवक से मोबाइल फोन छीनने की कोशिश कर रहे थे. मैंने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की और पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने उस युवक को पकड़ा जिसका मोबाइल छीन लिया गया था और मुझे भी पुलिस स्टेशन ले गई. रात में पुलिस ने मुझे थाने में बंद कर दिया और मुझे डंडे और बेल्ट से पीटा.थाने में RSS कार्यकर्ता की पिटाई की खबर फैलते ही स्थानीय बीजेपी नेता 29 दिसंबर को कोतवाली थाने पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया. मानवेंद्र को पीटने वाले सब-इंस्पेक्टर को हटाने की मांग पर अड़ गए. इस सबके बाद स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सब-इंस्पेक्टर विजय सिंह और चार कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया. सस्पेंडेड सब-इंस्पेक्टर का कहना है कि उन्होंने बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए मानवेंद्र को थाने बुलाया था. उन्होंने RSS कार्यकर्ता को पीटने से इनकार किया है. जिस मानवेंद्र सिंह को पीटा गया था उसके बड़े भाई रवि सिंह बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष हैं. बता दें कि अमेठी से बीजेपी की स्मृति ईरानी सांसद हैं.
वीडियो- CAA प्रोटेस्ट: मुजफ्फरनगर हिंसा में यूपी पुलिस ने 4 को रिहा किया, कहा कि 'गलती से' गिरफ्तार कर लिया























