The Lallantop

'मदारी' बताता है, 'श्श्श्श... देश सो रहा है'

इरफ़ान की नई फिल्म का ट्रेलर आ गया है, डायरेक्टर हैं 'मुंबई मेरी जान' वाले निशिकांत कामथ

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
इरफ़ान हम सबके इतने प्यारे हैं कि हम उनका परिचय हर बार बदल-बदल कर दिया करते हैं. जैसे आजकल मेरे लिए इरफ़ान का नया परिचय है, 'इरफ़ान उस एक्टर का नाम है जिसने एक दिल से बनाई हिन्दुस्तानी फिल्म में काम करने के लिए अरबों रूपये कमाने वाली हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर साइंस फिक्शन फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था.' उस हॉलीवुड फिल्म का नाम था 'दी मर्शियन' और उस हिन्दुस्तानी फिल्म का नाम था 'पीकू'. आज जब उनके इस फैसले के नतीजे देखता हूँ तो उन पर प्यारा वाला गर्व होता है. उन्हीं इरफ़ान की नई फिल्म का ट्रेलर आया है. फिल्म का नाम है 'मदारी'. निर्देशक हैं निशिकांत कामथ. निशिकांत इससे पहले 'मुंबई मेरी जान' में भी इरफ़ान के साथ काम कर चुके हैं. वो फिल्म जिसे भी याद होगी, वो 'मदारी' का बेसब्री से इंतज़ार करेगा ही. MADAARI फिल्म की कहानी अभी सस्पेंस के घेरे में है. फिल्म के पोस्टर पर इरफ़ान का चेहरा किसी महानगर की इमारतों के बीच से 'उगते हुए' दिखाई दे रहा है. सामने लिखा है, 'श्श्श्श... देश सो रहा है'. ट्रेलर में आवाज सुनाई देती है.  फिल्म के सोशल मीडिया प्रमोशन में पिता और उसके बड़े होते बेटे की कहानी को प्रमुखता से दिखाया जा रहा है. और फिर बेटा अचानक खो जाता है, और शुरू होता है एक पिता का सफ़र.  वैसे डीएनए की 2015 की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की कहानी 'आम आदमी पार्टी' वाले आन्दोलन से प्रभावित है और इरफ़ान का किरदार अरविन्द केजरीवाल के किरदार से मिलता है. https://www.youtube.com/watch?v=3gpoIC-XjGo फिल्म की रिलीज़ डेट 10 जून 2016 है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement