The Lallantop

राजौरी एनकाउंटर में एक और जवान की मौत, शहीदों की संख्या हुई पांच

शहीद हुए जवानों की पहचान कैप्टन एमवी प्रांजल, कैप्टन शुभम गुप्ता, हवलदार अब्दुल माजिद, लांस नायक संजय बिष्ट और पैराट्रूपर सचिन लौर के रूप में हुई है. मुठभेड़ में तीन अन्य सैनिक घायल भी हुए हैं.

Advertisement
post-main-image
राजौरी एनकाउंटर में शहीद हुए एक सैनिक का शव ले जाते सेना के जवान और स्थानीय लोग. (तस्वीर- PTI)

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ 23 नवंबर को भी जारी है (Jammu Kashmir Encounter). खबर है कि आतंकियों की गोलीबारी में सेना का एक और सैनिक शहीद हो गया है. इससे एनकाउंटर में अब तक मारे गए सैनिकों की संख्या 5 हो गई है. बुधवार, 22 नवंबर को दो सेनाधिकारियों समेत 4 सैनिकों के शहीद होने की पुष्टि की गई थी. एनकाउंटर में दो आतंकी भी मारे गए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
राजौरी में 5 सैनिक शहीद

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, शहीद हुए जवानों की पहचान कैप्टन एमवी प्रांजल, कैप्टन शुभम गुप्ता, हवलदार अब्दुल माजिद, लांस नायक संजय बिष्ट और पैराट्रूपर सचिन लौर के रूप में हुई है. मुठभेड़ में तीन अन्य सैनिक घायल भी हुए हैं. उनका इलाज उधमपुर में सेना के कमांड अस्पताल में चल रहा है. 

वहीं मुठभेड़ में मार गिराए गए दोनों आतंकियों में से एक को लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का टॉप कमांडर बताया जा रहा है. उसके कोड नेम की पहचान की गई है, जो है 'कारी'. उसे राजौरी के ढांगरी और कंडी में भारतीय सेना पर हुए आतंकवादी हमलों का मास्टरमाइंड भी माना जाता था. कारी को इस इलाके में आतंकी गतिविधियों को फिर से शुरू करने का काम दिया गया था. सुरक्षा अधिकारियों कारी के साथ उसके एक सहयोगी का भी शव बरामद कर लिया है.

Advertisement

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि सेना ने रविवार से ही इलाके में तलाशी अभियान चलाया हुआ था. पता चला इलाके में कुछ आतंकी मौजूद हैं. इसके बाद राजौरी जिले के धर्मसाल के बाजीमल इलाके में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त बलों की आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू हुई जो अभी तक जारी है. इन आतंकियों के बारे में कहा गया है कि वे विदेशी नागरिक हो सकते हैं और बीते रविवार से इस इलाके में घूम रहे थे.

वीडियो: दो निहंग सिख समूह भिड़े, बीच-बचाव को आई पंजाब पुलिस पर फायरिंग कर दी, 1 की मौत, 10 घायल

Advertisement
Advertisement