ऐ दस्सो, फवाद खान नू कदे गांदे हुए सुंणया है?
क्यूट लौंडे की नई फिल्म आ रही है. Awww करने के लिए तैयार रहो बहनों, भाइयों. :)
Advertisement

फोटो - thelallantop
फवाद खान के दीवानों खुश हो जाओ. क्यूट लौंडे की नई पिच्चर आ रही है. पाकिस्तान में एक बड़े सिंगर हुए अलमगीर. उन पर बन रही है बायोपिक 'अलबेला राही'. फिल्म में फवाद खान अलमगीर का किरदार निभाएंगे.
https://twitter.com/_fawadakhan_/status/691242868233670657?ref_src=twsrc%5Etfw अलमगीर पाकिस्तान के बड़े पॉप सिंगर थे. खूब गाने गाए. लोगों ने दबाकर सुने. कई गाने बहुत हिट हुए. 'अलबेला राही और 'देखा ना था' जइसे गाने आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं. एक गाना तो यहीं सुनो.
https://www.youtube.com/watch?v=jkzmfUiWIZY अब फवाद ठहरे मल्टी टेलेनटेड. एक्टिंग के अलावा गा भी लेते हैं. मार्च में 'कपूर एंड संस' फिल्म रिलीज हो रही है. स्टूडेंट ऑफ द ईयर वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट भी हैं फिल्म में. हां तो इसी फिल्म में फवाद खान पहली बार गाना गाते भी नजर आएंगे. वो गाना जब सुनोगे, तब सुनोगे. फिलहाल ताजा माल सुनो फवाद का. 'अलबेला राही' फिल्म के अनाउंस होने पर फवाद भी सबके सामने 'अलबेला राही' गाना गुनगुना दिए. ये लियो, सुनो यारो.
https://twitter.com/TeamFawadAKhan/status/691312347227488256?ref_src=twsrc%5Etfw
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















