क्या बोले मुकेश अंबानी?
इस वर्चुअल बातचीत में मुकेश अंबानी ने फेसबुक और रिलायंस के साथ-साथ चलने पर काफी जोर दिया. अंबानी ने कहा कि जियो और फेसबुक दोनों मिलकर वैल्यू एडेड क्रिएटर बन सकते हैं. जहां वॉट्सऐप के करोड़ों सब्सक्राइबर हैं वहीं जियो के भी करोड़ों ग्राहक हैं.
मुकेश अंबानी ने कहा
जियो मार्ट रिटेल अवसरों को भुनाकर हमारे छोटे शहरों, कस्बों के छोटे दुकानदारों को जोड़ेगा और इससे लाखों नए रोजगार पैदा होंगे. जियो देश के सभी स्कूलों को जोड़ने की कोशिश कर रहा है. इसी तरह हेल्थकेयर के क्षेत्र में हम सभी अथॉरिटीज़ के साथ मिलकर उन्हें टेक्नॉलजी टूल मुहैया कराने की कोशिश कर रहे हैं. जियो से डिजिटल कनेक्टिविटी आई है. अब वॉट्सऐप पे से डिजिटल इंटरएक्टिविटी बढ़ेगी. जियोमार्ट ने असीम ऑनलाइन और ऑफलाइन अवसर प्रदान किए हैं, जिससे हमारे देश के छोटे दुकानदारों को डिजिटाइज होने का मौका मिला है. जियो ने फ्री वॉइस सर्विस देने की शुरुआत की है. हमें इस पर गर्व है कि जियो अपने नेटवर्क से फ्री वॉइस सेवाएं देने में सक्षम रहा है. पीएम मोदी ने कोविड 19 महामारी के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद के लिए अगुवाई की है. भारत कोरोना महामारी में भी बेहतर कर रहा है. भारत दुनिया की टॉप 3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि देश एक प्रमुख डिजिटल समाज बन जाएगा, जिसे युवा चलाएंगे. हमारी प्रति व्यक्ति आय 1,800 से 2,000 अमरीकी डॉलर से बढ़कर 5,000 अमरीकी डॉलर हो जाएगी.

मुकेश अंबानी ने जियो और फेसबुक की जुगलबंदी पर जोर दिया. (फोटो: रॉयटर्स)
मार्क ज़करबर्ग क्या बोले? फेसबुक के फाउंडर मार्क ज़करबर्ग ने मुकेश अंबानी से बात करते हुए कहा,
हमने पिछले महीने ही भारत में वॉट्सऐप पे लॉन्च किया है. ये सिर्फ यूपीआई सिस्टम की वजह से मुमकिन हो पाया क्योंकि इससे 140 बैंक जुड़े हैं. भारत पहला ऐसा देश है, जो ऐसा कुछ कर पाया है. जियो डिजिटल कनेक्टिविटी लेकर आई है. वॉट्सऐप पे के साथ वॉट्सऐप चैट के इंक्लूजन से डिजिटल कनेक्निविटी बढ़ी है. रिलायंस रिटेल और जियो मार्ट भारत में हर किसी को ग्लोबल सर्विस में भाग लेने का मौका दे रहा है. मुझे भारत के भविष्य पर काफी भरोसा है, इसलिए मैंने भारत में निवेश किया है. जियो ने भारत के करोड़ों लोगों को इंटरनेट का फायदा पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया विजन ने इंडस्ट्री के लिए असीम अवसर उपलब्ध कराए हैं जिससे देश में टेक्नोलॉजी के विकास के लिए इंडस्ट्री सरकार के साथ सहयोग कर पा रही है.

फेसबुक के सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने पीएम मोदी की तारीफ भी की. (फोटो: AP)
क्यों हो रहा है ये कार्यक्रम फेसबुक इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अजित मोहन ने इस इवेंट को लेकर कहा,
हम भारत में फेसबुक की वास्तविक कहानी शेयर करना चाहते हैं, जिससे लोगों को यह समझने में आसानी होगी कि हमारे प्लेटफॉर्म के यूजर्स और संस्थाओं के जरिए हम क्या करने की कोशिश कर रहे हैं.दो दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार से हुई है. फेसबुक की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) शेरिल सैंडबर्ग, इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी, वॉट्सएप चीफ विल कैथकार्ट भी इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.













.webp?width=275)


.webp?width=275)
.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



