The Lallantop

एग्जिट पोल : मिजोरम में किसकी बन रही है सरकार?

क्या पूर्वोत्तर में कांग्रेस बचा पाएगी अपना ये किला, क्या कह रहे हैं एग्जिट पोल के नतीजे?

Advertisement
post-main-image
पिछले 10 साल से मिजोरम की सत्ता पर काबिज कांग्रेस के मुख्यमंत्री ललथनहावला को इस बार कड़ी चुनौती मिलती दिख रही है.
पूर्वोत्तर में कांग्रेस की सत्ता वाला इकलौते राज्य मिजोरम पर सबकी निगाहें टिकी हैं. लोगों को इंतजार 11 दिसंबर का है. और वो इसलिए है, क्योंकि उस दिन ये पता चल पाएगा कि क्या कांग्रेस पूर्वोत्तर का अपना ये किला बचा पाएगी. लेकिन फिलहाल मिजोरम के एग्जिट पोल आ गए हैं और वो बता रहे हैं कि मिजोरम में किसकी सरकार बनने वाली है. मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के लिए 28 नवंबर को वोटिंग हुई थी. यहां पर सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी के पास कम से कम 21 विधायक होने चााहिए. देखते हैं कि किस एग्जिट पोल ने किस पार्टी को कितनी सीटें दी हैं-
Mizo1


ललथनहावला एंटी इन्कम्बेंसी का सामना करते दिख रहे हैं.

lal-thanhawla_660_120913024230

एग्जिट पोल के इन नतीजों से साफ दिख रहा है कि पिछले 10 साल से सत्ता पर काबिज ललथनहावला को एंटी इन्कंबैंसी का सामना करना पड़ रहा है. भले ही कांग्रेस को दूसरे तीन राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान से सकारात्मक नतीजे दिख रहे हों, लेकिन मिजोरम में कांग्रेस को मीजो नेशनल फ्रंट से कड़ी टक्कर मिलती दिख रही है. साल 2013 के चुनाव में कांग्रेस को 34 सीटें मिली थीं, जबकि मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के खाते में पांच सीटें आई थीं.


मध्य प्रदेश के एग्ज़िट पोल का वीडियो

राजस्थान के एग्ज़िट पोल का वीडियो

छत्तीसगढ़ के एग्ज़िट पोल का वीडियो

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement