The Lallantop

चुनाव प्रचार के दौरान हुआ बम धमाका, पूर्व सांसद समेत तीन लोगों की मौत

Car Bomb Blast in Pakistan: पाकिस्तान के पख्तूनख्वा प्रोविंस के मुख्यमंत्री (Chief minister) अली अमीन ने पुलिस से मामले के हर पहलू की जांच के साथ एक रिपोर्ट मांगी है. साथ ही घटना की कड़ी निंदा भी की है.

Advertisement
post-main-image
स्थानीय पुलिस से जांच की रिपोर्ट मांगी गई है. (File photo: Reuters)

पाकिस्तान में पूर्व सीनेटर (Ex Senator killed in bomb blast in Pakistan) और तीन लोगों की बम धमाके में हत्या कर दी गई है. स्थानीय पुलिस के मुताबिक ये बम धमाका रिमोट कंट्रोल के जरिए किया गया था. हादसे के वक्त सीनेटर हिदायतुल्लाह (Hidayatullah Khan) ममोंद बजौर इलाके के दामोडोला इलाके में थे. जो अफगानिस्तान (Afghanistan) की सीमा से लगा इलाका है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

समाचार एजेंसी PTI की खबर के मुताबिक, घटना के वक्त वो अपने भतीजे नजीब उल्लाह खान के लिए बाई-इलेक्शन का प्रचार कर रहे थे. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के पख्तूनख्वा प्रोविंस में आने वाली 12 जुलाई को चुनाव होेने वाला है. बताया जा रहा है कि बम हादसा अफगानिस्तान-पाकिस्तान बार्डर से 45 किलोमीटर दूर एक ट्राइबल इलाके में हुआ है. 

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रोविंस के मुख्यमंत्री अली अमीन गोंडापुर और चीफ सेक्रेटरी नदीम असलम चौधरी दोनों ने भी इस ब्लास्ट की निंदा की है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: PCS-J परीक्षा में 50 छात्रों के रिजल्ट में गड़बड़ी की बात अब आयोग ने मानी, कोर्ट ने दिया 3 अगस्त तक का वक्त

मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति ने की कड़ी निंदा

बकौल PTI चौधरी ने कहा कि यह ब्लास्ट निंदनीय है. जो आतंकवाद के खिलाफ सरकार और लोगों का विश्वास नहीं डिगा सकता है. 

Advertisement

साथ ही मुख्यमंत्री अली अमीन ने प्रोविंस की पुलिस से मामले के हर पहलू की जांच के साथ एक रिपोर्ट मांगी है. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी घटना की कड़ी निंदा की है. साथ ही पूर्व सीनेटर और तीन लोगों की मौत पर दुख जताया है. 

बकैल PTI न्यूज इंटरनेशनल अखबार के मुताबिक, पूर्व सीनेटर दो बार निर्दलीय चुने गए थे. एक बार साल 2012 से लेकर साल 2018 तक और दूसरी बार 2018 से लेकर 2024 तक. साथ ही वो पाकिस्तान के उच्च सदन में एविएशन कमेटी के चेयरमैन भी रहे हैं. इसके अलावा वो नेशनल काउंटर-टेररिस्ट अथॉरिटी के सदस्य भी रहे हैं. 

वीडियो: पाकिस्तानी गैंगस्टर के साथ कथित वीडियो कॉल पर क्या प्लान कर रहा लॉरेंस बिश्नोई?

Advertisement