The Lallantop

वायरल हो रही ये तस्वीर देखकर ममता बनर्जी क्यों निराश हैं?

जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट शुरू होने के बाद एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Advertisement
post-main-image
वायरल हो रही इस नेता की तस्वीर को क्या आप पहचान पा रहे हैं, जिसके बारे में ममता बनर्जी ने ट्वीट किया.

5 अगस्त, 2019. जम्मू-कश्मीर में धारा-370 हटाई गई. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, फारुख अब्दुल्ला को पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत नज़रबंद कर दिया गया था. सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई. कुछ दिनों पहले ही 2 जी इंटरनेट सेवा शुरू की गई है. जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट शुरू होने के बाद एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ऊनी टोपी लगाए और लंबी दाढ़ी में दिख रहा व्यक्ति कोई और नहीं उमर अब्दुल्ला हैं. उनकी इस तस्वीर पर कई लोगों ने ट्वीट किया. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ट्वीट कर लिखा-

मैं इस फोटो में उमर को पहचान नहीं सकती. मुझे बुरा लग रहा है. दुर्भाग्यवश हमारे लोकतांत्रिक देश में ये सब हो रहा है. ये कब खत्म होगा?

Advertisement
वहीं, सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ब्रिजेश काल्प्पा ने भी उमर की फोटो शेयर की. उमर अब्दुल्ला की इस तस्वीर के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं. कुछ यूज़र लिखते हैं कि अब्दुल्ला 370 हटने के बाद ज्यादा खुश दिखाई दे रहे हैं. वहीं, एक ने लिखा कि सरकार ने अच्छी खातिरदारी की है. उमर को श्रीनगर के हरि निवास में पुलिस की हिरासत में रखा गया है. पहले उन्हें उनके घर पर शिफ्ट करने का फैसला किया गया था. लेकिन प्रशासन ने इस फैसले को वापस ले लिया. इन्हें पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत नज़रबंद किया गया है. उमर अब्दुल्ला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. पर नज़रबंदी के बाद से उनके ट्विटर हैंडिल से 5 अगस्त के बाद कोई ट्वीट नहीं हुआ है. हालांकि उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग उसके बारे में बात कर रहे हैं.
वीडियो देखें : पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत फारूक अब्दुल्ला और शाह फैज़ल को गिरफ्तार किया गया है

Advertisement
Advertisement