The Lallantop

50 से ज़्यादा एनकाउंटर करने वाले DSP ने सुसाइड कर लिया, वजह हैरान करने वाली है

सुसाइड नोट में ये भी लिखा कि 16 साल से डिप्रेशन से जूझ रहा हूं.

Advertisement
post-main-image
2012 में राज्य पुलिस सेवा से रिटायर हो चुके कृष्ण चंद्र (दाएं) 68 साल के थे. (फोटो- gulf news and nayabharat.live)
बिहार के रिटायर्ड डीएसपी कृष्ण चंद्र ने 23 जून को पटना में अपने घर में ख़ुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. 2012 में राज्य पुलिस सेवा से रिटायर हो चुके कृष्ण चंद्र 68 साल के थे. वे अपने पुलिस करियर में 50 से भी ज़्यादा एनकाउंटर का हिस्सा रहे. वे दो पन्नों का सुसाइड नोट छोड़कर गए हैं. इसमें उन्होंने ख़ासतौर पर लिखा है कि वे पिछले 16 साल से डिप्रेशन से जूझ रहे थे और अब पड़ोसी की हरकतों की वजह से घर में बार-बार पानी भरने से और भी परेशान थे. नोट में उन्होंने संतोष सिंह नाम के पड़ोसी का ज़िक्र किया है और पुलिस से अपील की है कि इनके ख़िलाफ सख़्त कार्रवाई की जाए. 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के मुताबिक, चंद्र ने सुसाइड नोट में अपने डिप्रेशन को लेकर लिखा –
“मैं 16 साल से डिप्रेशन से जूझ रहा हूं. मुंबई और पटना में इलाज भी करा चुका, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. अब मैं ज़िंदगी से निराश हो चुका हूं. संतोष सिंह के टॉर्चर ने मेरे डिप्रेशन को और बढ़ा दिया है. इसलिए सुसाइड कर रहा हूं.”
इसके अलावा उन्होंने ये भी लिखा है कि संतोष सिंह उनके घर के सामने ईंट-पत्थर डालकर पानी रोक रहा है. ये पानी उनके घर में भरता है. बरसात में और पानी घर में भरेगा. इन्हीं सबसे तंग आकर ये कदम उठा रहे हैं. कृष्ण चंद्र के बेटे निश्चय का कहना है कि उनके पिता ड्यूटी के दिनों से ही मानसिक रूप से काफी परेशान रहते थे. दवा खाकर ड्यूटी करते थे. उन्हें इस बात का मलाल था कि 50 से ज़्यादा एनकाउंटर करने के बाद भी उनको सही पहचान नहीं मिली.
क्या रवीना टंडन ने सुशांत की डेथ को पाकिस्तान और इस्लाम से जोड़ा है?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement