भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद मेनका गांधी ने कहा है कि एल्विश यादव (Elvish Yadav Snake Venom Rave Party) सांप तस्करी से जुड़े पूरे मामले का सरगना है. उसे गिरफ्तार करने की जरूरत है. एल्विश यादव बिग बॉस OTT के विजेता और मशहूर यूट्यूबर हैं. नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में सांप के जहरीले जहर के इस्तेमाल को लेकर FIR दर्ज की है. इसमें एल्विश यादव का भी नाम शामिल है.
मेनका ने बताया सरगना, पुलिस कर रही तलाश, सांप तस्करी मामले में अरेस्ट होंगे एल्विश यादव?
एल्विश यादव पर लगा हैं सांपों की तस्करी करने का आरोप. BJP सांसद मेनका गांधी ने उन्हें इस मामले का सरगना बताया है.


अब मेनका गांधी के बयान के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. इंडिया टुडे से जुड़े राहुल गौतम की रिपोर्ट के मुताबिक मेनका गांधी ने कहा,
"हमें इस बारे में पता चला क्योंकि इन्फ्ल्यूएंसर एल्विश यादव इसे बढ़ावा दे रहा है. वो इस पूरे मामले का सरगना है. उसे गिरफ्तार करने की जरूरत है. सांपों को जंगलों से पकड़कर मार दिया जाता है. वे सभी लुप्तप्राय प्रजातियों की सूची में हैं. कानून के तहत इसके लिए 7 साल की सजा है. ये इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को मिलनी चाहिए. हर कोई TRP के लिए लड़ रहा है. वीडियो बेहद अजीब होते जा रहे हैं."
मेनका गांधी आगे बोलीं,
पवन खेड़ा ने BJP पर सवाल उठाए"दो तरह के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं. सांपों के इस्तेमाल और जानवरों के बलात्कार के वीडियो. हमने जानवरों से बलात्कार करने के आरोप में 18 लोगों को गिरफ्तार करवाया है. सांपों के इस्तेमाल के मामले में ये दूसरी गिरफ्तारी है. लोग सोशल मीडिया पर दिखने के लिए कुछ भी कर रहे हैं."
नोएडा पुलिस ने मेनका गांधी के NGO पीपल फॉर एनिमल (PFA) की शिकायत पर इस मामले में सेक्टर 49 में छापेमारी की. उन्होंने यहां से 5 लोगों को गिरफ्तार किया. इनके पास से 5 कोबरा के साथ कुल 9 सांप बरामद किए गए थे. आरोपियों ने पूछताछ में एल्विश यादव का नाम लिया था.
दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा ने इस मामले में BJP पर सवाल उठाए हैं. इस बारे में किए गए सवाल पर उन्होंने कहा,
"ये सवाल हरियाणा के मुख्यमंत्री से पूछा जाना चाहिए. एल्विश यादव की एक तस्वीर स्मृति ईरानी के साथ भी है. BJP के लोग उन लोगों के इतने करीबी क्यों हैं जो सांपों का कारोबार करते हैं?"
ये भी पढ़ें- विदेशी लड़कियां, ड्रग्स, रेव पार्टी और सांपों की तस्करी... एल्विश यादव फंसे
इधर, नोएडा पुलिस एल्विश की तलाश कर रही है. नोएडा के DCP विशाल पांडे ने कहा,
"हम सभी तकनीकी बिंदुओं की जांच कर रहे हैं. एल्विश यादव की तलाश जारी है."
वहीं, एल्विश यादव ने अपनी सफाई में कहा कि वे इस मामले की पूरी जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं, अगर इस मामले में उनकी एक फीसदी भी भागीदारी मिली तो वे सारी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं. उन्होंने साफ कहा कि इन आरोपों से उनका दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है. एल्विश ने ये सब बातें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डाले एक वीडियो में कही हैं.
ये भी पढ़ें- सांप तस्करी, ड्रग्स पार्टी के आरोपों पर एल्विश यादव ने क्या जवाब दिया?
वीडियो: एल्विश यादव से 1 करोड़ मांग लिए, गिरफ़्तार हुए तो सच उगल दिया






















