The Lallantop

'ट्विटर पर लाइक-पोस्ट करने से कंपनी रोके तो लड़ो, पैसे मैं भरूंगा', एलन मस्क का ये ट्वीट वायरल

मस्क ने कहा, जितना पैसा खर्च होगा करेंगे, कोई लिमिट नहीं.

Advertisement
post-main-image
एलन मस्क का ये कदम हर कंपनी को गुस्सा दिला देगा (फोटो साभार - इंडिया टुडे)

एलन मस्क मस्त आदमी हैं. जब जो जी में आया कर देते हैं. 6 अगस्त की सुबह (भारतीय समय के अनुसार) उन्होंने कुछ ऐसा ही किया. एक ट्वीट के जरिए टेस्ला के CEO मस्क ने लोगों को बताया है कि अगर उनकी कंपनी ट्विटर (अब X) पर कुछ लाइक या पोस्ट करने पर उनसे गलत व्यवहार करती है, तो उन्हें अपनी कंपनी से लड़ना चाहिए. लड़ने के पैसे उनकी कंपनी ही देगी. इसकी कोई लिमिट भी तय नहीं की गई है!

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

एलन मस्क ने ट्वीट कर लिखा,

'अगर इस प्लेटफ़ॉर्म पर कुछ पोस्ट करने या लाइक करने की वजह से आपकी कंपनी ने आपके साथ गलत व्यवहार किया है, तो हम आपके कानूनी बिल की भरपाई करेंगे.  

इसकी कोई लिमिट नहीं है. कृपया हमें बताएं.'

Advertisement

अब इसके पीछे की वजह जान लीजिए. दरअसल, कार रेसिंग टूर्नामेंट NASCAR (नैसकार) के ड्राइवर नोआह ग्रैगसन ने हाल में जॉर्ज फ्लॉयड से जुड़ा एक मीम लाइक किया था. इस मीम को असंवेदशील बताया गया. ग्रैगसन ने इसके बाद लिखा था,

“सोशल मीडिया पर मुझे और सतर्क रहना चाहिए. अपने काम से निराश हूं. मैं इस स्थिति की गंभीरता को समझता हूं. मैं हर किसी से प्यार और सबकी इज़्ज़त करता हूं. मैं सभी के साथ समान व्यवहार करने का प्रयास करता हूं, चाहे वे कोई भी हो. सीधे सीधे कहूं तो मुझसे गलती हुई है.”

साल 2020 में अफ्रीकी मूल के अमेरिकी नागरिक जॉज फ्लॉयड की एक पुलिसवाले ने हत्या कर दी थी. पुलिस वाले ने उनके गले को लगभग 10 मिनट तक दबाकर रखा था. जॉर्ज की मौत के बाद दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन हुए थे. रंगभेद पर कार्रवाई की मांग और जोर से की जाने लगी थी.

Advertisement

मस्क के इस फैसले की बहुत चर्चा हो रही है. एक अकाउंट ने इस पर ट्वीट कर ऐसा ही एक उदाहरण दिया. कारा लिन नाम के एक यूज़र को उनकी कंपनी ने कथित तौर पर कुछ अकाउंट्स को फॉलो करने के लिए निकाल दिया था. कारा ने खुद इस बात की पुष्टि भी की.

एक और यूज़र ने लिखा,

“मैं यहां जो लिखता हूं, उसके लिए अगर मेरी सरकार मुझपर निशाना साधे तो क्या आप उनकी मदद करेंगे?”

लूइस एलियट नाम की यूज़र ने मस्क के इस ऑफर की तारीफ की. उन्होंने लिखा,

“जी, प्लीज़ (ऐसा कीजिए)! मुझपर हिंसा भड़काने की कार्रवाई हो रही है. मैंने ट्विटर पर एक स्पीच पोस्ट की थी, जिसमें मैंने कहा था कि 'ट्रांसवीमेन, ट्रांसवीमेन होते हैं और बायलॉजिकली मेन होते हैं'. मैं सरकार में काउंसलर हूं और सही मायने में जनता ही मेरी एमप्लायर है.”

मस्क ने काफी देर तक ट्विटर पर लोगों से बातचीत की और उनके सवालों के जवाब भी दिए. 

बता दें, ट्विटर पर कई लोगों के अकाउंट्स बंद करने के आरोप भी लगते रहे हैं. इसका सबसे बड़ा उदाहरण अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं. कई और लोगों ने भी इस चीज़ की शिकायत की है.

क्या आपके या आपके आसपास किसी को ट्विटर पर कुछ लाइक या पोस्ट करने से समस्या हुई है? हमें बताइये.

वीडियो: एलन मस्क ने ट्विटर का नाम अब X कर दिया है, पहले क्या-क्या X कर चुके हैं?

Advertisement