अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) ने जब से ट्विटर को खरीदा है, तब से ये कंपनी लगातार खबरों में बनी हुई है. वजह? मस्क एक के बाद एक ट्विटर में तमाम बदलावों की घोषणा कर रहे हैं. इनमें से कई बदलाव तुरंत हटा भी दिए जा रहे हैं. ऐसे ही एक बदलाव में ट्विटर ने सरकारी और बिजनेस अकाउंट के लिए नए ऑफिशियल लेबल की घोषणा की थी, जिसमें ऐसे अकाउंट्स के नीचे 'ऑफिशियल' लिखा हुआ रहा था. हालांकि, अब इसे अचानक से हटा लिया गया है. एलन मस्क ने कहा है कि उन्हें खुद इसे खत्म कर दिया है.
"ट्विटर में क्या दिक्कत है?", लोगों ने ऐसी-ऐसी बातें कह दीं कि मस्क ने सोचा भी नहीं होगा!
एलन मस्क ने खुद ट्वीट करके पूछा था कि ट्विटर में क्या दिक्कत है.


खास बात ये है कि एलन मस्क खुद भी इस समय ट्विटर पर काफी सक्रिय दिखाई दे रहे हैं और यूजर्स उनसे धड़ाधड़ सवाल पूछ रहे हैं. 9 नवंबर को एलन मस्क ने ट्वीट कर लोगों से पूछा कि प्लेटफॉर्म को लेकर उनकी क्या शिकायतें हैं? उन्होंने ट्वीट कर कहा,
‘शिकायत हॉटलाइन ऑपरेटर ऑनलाइन है! कृपया अपनी शिकायतें बताएं.’
इसके जवाब में @TimRunsHisMouth हैंडल वाले यूजर ने लिखा, 'क्या ये 8 डॉलर में ही कवर है या फिर इसके लिए और भुगतान करना पड़ेगा.'
इसी तरह @pusholder नाम के एक हैंडल ने लिखा,
'क्या सस्पेंड किए गए अकाउंट्स को फिर से चालू किया जाएगा?'
@Atari_Jones नाम के एक यूजर ने लिखा, 'कोई शिकायत नहीं है. उम्मीद है कि एक दिन हम मिलकर गाना बनाएंगे.'
@mangathadaww नाम के यूजर ने लिखा,
'अगर ब्लू टिक वाले यूजर अपने बायो में यूट्यूब चैनल का लिंक देते हैं तो कृपया उनसे 20 डॉलर वसूलें.'
एक अन्य यूजर @dvassallo ने लिखा,
'जो लोग 8 डॉलर हर महीने की दर से भुगतान नहीं करते हैं, उसने किसी अन्य के ट्वीट पर कमेंट करने का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए. अगर किसी को कुछ कहना है तो वे अपने टाइमलाइन पर लिखें या फिर 8 डॉलर का भुगतान करें.'
@MrBeast नामक यूजर ने लिखा,
'मैं चाहता हूं कि ज्यादा लोग मेरे ट्वीट्स लाइक करें.' इस पर एक अन्य यूजर ने लिखा कि यदि आप मेरे ट्वीट लाइक करेंगे तो मैं भी आपके ट्वीट्स लाइक करूंगा.
@AltcoinDailyio ने मस्क से शिकायत करते हुए कहा कि उनके पास टेस्ला नहीं है. वहीं @LeonhartYT नाम के एक यूजर ने लिखा कि 'क्या उन्हें लाल रंग का वेरिफिकेशन निशान मिल सकता है?'
वीडियो: इंडिया में ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए पैसा कब से देना होगा, मस्क ने बता दिया है!











.webp?width=275)


.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



