The Lallantop

75 साल के बेटे ने 100 साल के पिता के लिए गाना गाया, इंटरनेट का दिल भर आया!

हर कोई इमोशनल हो गया

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट

बाप-बेटे का रिश्ता सबसे मजबूत रिश्तों में से एक होता है. पिता अपने बच्चों के लिए अपने प्रेम को भले ही ना दर्शाए लेकिन वक्त आने पर साथ जरूर देते हैं. पिता के इस रिश्ते से जुड़े कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया (Social Media Viral Videos) पर चलते रहते हैं. हाल ही में हमने आपको एक वीडियो दिखाया था जिसमें एक स्कूल फंक्शन में बेटी डांस कर रही थी. वो स्टेप ना भूल जाए, इसके लिए भीड़ में बैठे उसके पिता ने भी उसके सामने डांस कर रहे थे. लोगों ने उसे फादर ऑफ द इयर बता दिया था. अगर आपने वो वीडियो मिस कर दिया हो तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं. अब बाप-बेटे के रिश्ते का एक और वीडियो (Elderly Man Sings Song For His 100+ Years Old Father) देखा जा रहा है जिसने लोगों को इमोशनल कर दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बेटा अपने पिता के लिए गाना गा रहा है. खास बात है कि पिता की उम्र 100 से अधिक और बेटे की उम्र 75 साल से अधिक है. वीडियो में दिख रहा है कि पिता बेड पर लेटे हैं. बेटा उनके पास कुछ बातें करता है. फिर सीटी बजाते हुए गाना गाता है. थोड़ी देर में पिता भी कुछ गुनगुनाते हैं और फिर घर के सभी लोग उन्हें चियर करते हैं. बेटा पिता से कहता है कि मुझे गाने की केवल धुन याद है. मैं सीटी बजा रहा हूं, आप बताइए कौनसा गाना है?' कमाल की बात है कि इस उम्र में भी पिता ने गाना सही गेस कर लिया. 16 फरवरी को ट्वीट होने के बाद से ये वीडियो 3 हजार से अधिक बार रीट्वीट किया जा चुका है. देखिए ये वायरल वीडियो...

Advertisement

वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग कॉमेंट्स कर रहे हैं. कह रहे हैं कि बाप-बेटे के रिश्ते को दर्शाता ये इमोशनल वीडियो है.' किसी ने कहा कि आज के जमाने में ऐसा रिश्ता कम ही देखने को मिलता है.' एक यूजर ने लिखा कि पिता से अच्छा मार्गदर्शक कोई हो ही नहीं सकता. हर बच्चा अपने पिता से ही सारे गुण सीखता है जो उसे जीवन भर परिस्थितियों के अनुसार ढलने के काम आते हैं.'

 कुल मिलाकर लोगों को तो ये वीडियो काफी पसंद आया है और वे इसे लेकर अलग-अलग कॉमेंट्स कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

Advertisement

वीडियो: सोशल लिस्ट: मूमल के क्रिकेट वीडियो के बाद उसकी जिंदगी बदली

Advertisement