The Lallantop

Viral video: इस दिवाली कहीं कोई सोनू भूखा सो रहा है!

यह वीडियो आपको उन बच्चों के बारे में सोचने पर मजबूर करता है, जो गरीबी की वजह से भूखे सोते हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
क्वेकर एक अमेरिकन कंपनी है. जो स्नैक्स वगैरह बनाती है. बच्चों के खाने वाले दूसरे प्रोडक्ट्स भी. खास बात ये है कि ये कंपनी अपने डोनेशन कैम्पेन के लिए भी मशहूर है. इन दिनों इस कंपनी का एक ऐड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें एक मैसेज छुपा है. यह ऐड आपको उन बच्चों के बारे में सोचने पर मजबूर करता है, जो गरीबी की वजह से भूखा सोता है. वीडियो की शुरुआत में दिखाया गया है कि एक तरफ समृद्ध परिवार में मां अपने बच्चों को प्यार-मनुहार से खिला रही है. बच्चे को बहला-फुसला के प्यार से खिला रही. और कह रही है. फिर चारों तरफ पटाखे फूटने के आवाज आती हैं और बैकग्राउंड में दीपावली की लाइटिंग दिखती हैं. दूसरी ओर एक कमजोर आवाज में एक मां अपने बच्चे को सुला रही है और कह रही है.
एक टुकड़ा चंदा मामा का और एक टुकड़ा सोनू का.
बैकग्राउंड में एक सूखी सी पुरानी थाली दिख रही है और सोनू खाली पेट ही सो चुका है. https://www.youtube.com/watch?v=GjCwKnMhp_A ऐड के लास्ट में मैसेज है कि “हम में से कई त्यौहारों का जश्न मना रहे हैं. वहीं भारत में घरों में जहां बच्चे भूखे सो रहे हैं. यह एक छोटा सा स्टेप है. आप भी इस त्योहार के सीजन में अपने घर के आस-पास ऐसे बच्चों खाना देकर इस मिशन को एक कदम आगे बढ़ा सकते हैं. त्यौहार को मीनिंगफुल बना सकते हैं." ऐड सही है मैसेज देता है. देखिए.

ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है 

 

Advertisement
Advertisement