The Lallantop

ईद से ठीक पहले आतंकवादियों ने श्रीनगर में घिनौना खेल खेला है

कश्मीर में इस पत्रकार की हत्या अमन की उम्मीदों की भी हत्या है!

Advertisement
post-main-image
पत्रकार शुजात बुखारी.
14 जून की शाम करीब 7.30 बजे श्रीनगर में राइजिंग कश्मीर अखबार के एडिटर शुजात बुखारी की हत्या कर दी गई. वो शाम को अपने ऑफिस से घर के लिए निकल रहे थे. तभी तीन बाइकसवारों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. शुजात के साथ ही उनके एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत हो गई जबकि दूसरा सुरक्षाकर्मी घायल है. सन 2000 में भी शुजात पर जानलेवा हमला हो चुका था, जिसके बाद से उन्हें सरकारी सुरक्षा दी गई थी. घटना के समय शुजात के साथ उनके सुरक्षाकर्मी भी थे. वो अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे, तभी यह हमला हुआ. कश्मीर में बहुत लंबे समय बाद किसी पत्रकार पर कोई हमला हुआ है. आशंका जताई जा रही है इस हमले में आतंकवादियों का ही हाथ है. शुजात ने दी हिन्दू अखबार में भी काम किया था. शुजात कश्मीर घाटी में शांति के समर्थक थे. वो पाकिस्तान के साथ ट्रेक-2 बातचीत का हिस्सा भी थे. ये घटना ऐेसे समय में हुई है जब रमजान की वजह से जारी सीजफायर ईद के साथ खत्म होने जा रहा है. इससे पहले खुद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी कश्मीर जाकर सुरक्षा हालातों का जायजा लिया. कश्मीर के पत्रकारों ने इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर बड़ा हमला बताया. गृहमंत्री राजनाथ सिंह, जम्मू कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती, पूर्व सीएम उमर अबदुल्ला ने ट्वीट कर श्रद्धांजली दी.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान ने कश्मीर को 'आजाद' करवाने के लिए ये आदमी भेजा है पड़ताल: क्या कश्मीर में तिरंगे पर रखकर गाय काटी गई? छोटी बच्चियों की सप्लाई का वो सेक्स स्कैंडल, जिसमें उमर अब्दुल्ला को इस्तीफा देना पड़ा था  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement