The Lallantop

'ये लो आजादी' कहकर युवक ने जामिया प्रोटेस्ट में की फायरिंग, पुलिस देखती रही

घायल युवक को रास्ता देने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग तक नहीं हटाई.

Advertisement
post-main-image
आरोपी, जिसने गोली चलाई. घायल छात्र के लिए पुलिस ने बैरिकेड खोलने से मना कर दिया, तो बैरिकेड के ऊपर से जाना पड़ा.

नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर NRC के विरोध में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. 30 जनवरी को दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से राजघाट तक मार्च निकाला जा रहा था. इस दौरान जामिया इलाके के पास एक युवक ने गोली चला दी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वीडियो देखिए-

Advertisement
वीडियो में युवक कह रहा है- किसको चाहिए आजादी- ये लो आजादी, दिल्ली पुलिस ज़िंदाबाद, हिंदुस्तान ज़िंदाबाद वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी युवक के पीछे कई पुलिसकर्मी खड़े हैं, लेकिन उनकी तरफ से वीडियो में युवक को पकड़ने के लिए कोई प्रयास नज़र नहीं आ रहे हैं.  साउथ ईस्ट दिल्ली के DCP चिन्मय बिस्वाल का कहना है कि वो इस मामले की जांच कर रहे हैं. उनके मुताबिक, राजघाट की तरफ जाने की इज़ाजत नहीं थी. प्रोटेस्टर्स से उस तरफ न जाने के लिए भी कहा गया था. आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है.  undefined

वहीं, जिस छात्र को गोली लगी उसके लिए पुलिस ने बैरिकेड नहीं खोला. घायल युवक को बैरिकेड के ऊपर से फांद कर जाना पड़ा. पहले उसे फैमिली हॉस्पिटल ले जाया गया था, और बाद में एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है. छात्र का नाम शादाब है, वो मॉस कम्यूनिकेशन का छात्र बताया जा रहा है.


वीडियो देखें: बीजेपी मंत्री अनुराग ठाकुर ने "गोली मारो *लों को" वाला नारा लगा दिया है

Advertisement
Advertisement