The Lallantop

यूपी पुलिस ने सलमान खान के डुप्लिकेट को पकड़ लिया, बीच सड़क पर अधनंगा रील बना रहा था

अरेस्ट होने के बाद की फ़ोटो देखे बिना चैन नहीं आएगा!

Advertisement
post-main-image
सलमान खान के डुप्लीकेट आजम अंसारी

लखनऊ के डुप्लीकेट सलमान खान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. नाम है आजम अंसारी. रविवार, 8 मई को. चार्ज लगाया कि सड़क पर चलते चलते रील बना रहे थे. शांति भंग की धारा 151 लगाई गई. चालान कर दिया गया. हिरासत में ले लिए गए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रील बनाते वक्त पुलिस ने पकड़ा!

आजतक से जुड़े आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक आजम अंसारी को तब हिरासत में लिया गया, जब वे ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के घंटाघर पर रील बना रहे थे.

लखनऊ के ये डुप्लीकेट सलमान खान अक्सर बीच सड़क पर रील बनाते हैं. ज्यादातर सलमान खान के गानों पर सलमान के ही स्टाइल में रील बनाते हैं. कई कई रील में ऊपर का कपड़ा उघाड़ देते हैं. धड़ नंगा. नीचे जींस, फटी पैंट, बिना फटी पैंट, लुंगी,  शॉर्ट्स की विविधता रहती है. और जब आजम ये सब काम करते हैं - मतलब बॉडी दिखाकर हाथ फैलाकर मस्त गाने पर लिप सिंक करते हुए एक्टिंग परोसते हैं अपने इंस्टाग्राम पर - तो लोग सड़क पर जमा हो जाते हैं. एकदम खाँटी रील्स वाला बर्ताव. लोग खड़े होकर आजम अंसारी का सलमान खान में परिवर्तन देखते रहते हैं. जाम भी लग जाता है.

Advertisement

एक बानगी नीचे देखिए -


 

Advertisement


सोशल मीडिया पर भी आजम अंसारी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. आजम अंसारी के यूट्यूब (Youtube) पर 1 लाख 68 हजार फॉलोअर्स हैं और उनके वीडियो पर लाखों व्यूज हैं.

और जो इंस्टाग्राम वाला मामला है, उसमें भी कार्यक्रम. लगभग 77  हजार लोग फॉलो करते हैं.

अब देखिए रील्स और शॉर्ट्स -

नंबर 1 -

 
 
 
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Azam Ansari (@azam00ansari)

नंबर 2


 

नंबर 3


 

लेकिन बंदे में स्वैग है, जो हिरासत में लिए जाने के बाद भी बना रहा

इति 

Advertisement