खाड़ी इलाके और पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिकी के बीच का संघर्ष गहराता जा रहा है. इस बीच अमेरिका के सबसे बेहतरीन मिलिट्री एयरक्राफ्ट में से एक डूम्सडे प्लेन (Doomsday) कैलिफोर्निया के आकाश में परवाज भरता देखा गया है. एयरक्राफ्ट को कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो शहर में कम ऊंचाई पर उड़ते और कलाबाजी करते देखा गया है.
अमेरिका ने बाहर निकाला 'कयामत के दिन' वाला एयरक्राफ्ट, क्या है Doomsday Plane?
California के फ्रेस्नो शहर के पास देखे गए विमान की पहचान Boeing E-6B Mercury (Doomsday) के तौर पर हुई है. यह एक स्पेशल मिलिट्री प्लेन है. इसे परमाणु संघर्ष या फिर किसी बड़े आपातकालीन स्थिति में कमांड सेंटर के तौर पर काम करने के लिए डिजाइन किया गया है.
.webp?width=360)

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना को फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन की एक चेतावनी से जोड़ कर देखा जा रहा है. FBI ने चेताया है कि ईरान एक समुद्री पोत से ड्रोन लॉन्च करके अमेरिका के पश्चिमी तट पर हमले की कोशिश कर सकता है. अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले और तेहरान की ओर से किए गए जवाबी हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में टकराव काफी बढ़ गया है. FBI ने अपने अलर्ट में बताया,
“हमें जानकारी मिली है कि फरवरी 2026 की शुरुआत में ईरान ने कथित तौर पर अज्ञात पोत से मानवरहित हवाई व्हीकल का इस्तेमाल करके अमेरिका के तटीय इलाके, खासतौर पर कैलिफोर्निया में अज्ञात लक्ष्यों के खिलाफ अचानक हमला करने की योजना बनाई थी.”
वीकेंड में फ्रेस्नो शहर के पास देखे गए विमान की पहचान Boeing E-6B Mercury के तौर पर हुई है. यह एक स्पेशल मिलिट्री प्लेन है. इसे परमाणु संघर्ष या फिर किसी बड़े आपातकालीन स्थिति में कमांड सेंटर के तौर पर काम करने के लिए डिजाइन किया गया है.
अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि प्लेन ने फ्रेस्नो योसेमाइट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो घंटे तक 'लैंडिंग अप्रोच' और 'टच एंड गो' अभ्यास किया. इस तरह के अभ्यास में जल्दी लैंडिग और फिर से उड़ान भरना शामिल होता है. इससे पायलटों को हवाई अड्डे पर पूरी तरह से रुके बिना युद्धाभ्यास करने का मौका मिलता है.
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हवाई अड्डे की प्रवक्ता विक्की काल्डेरोन ने बताया,
“फ्रेस्नो योसेमाइट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों का टच एंड गो ऑपरेशन करना आम बात है. उन्होंने ये भी कहा कि एयरपोर्ट का लोकेशन, रनवे की लंबाई और नेविगेशन सिस्टम इसे अलग-अलग तरह की ट्रेनिंग प्रैक्टिस के लिए मुफीद बनाते हैं.”
डूम्सडे प्लेन क्या है?
Boeing E-6B Mercury अमेरिकी सैनिक बेड़े के सबसे महत्वपूर्ण विमानों में से एक है. यह देश की न्यूक्लियर कमांड, कंट्रोल और कम्युनिकेशन सिस्टम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसे परमाणु हमले समेत आपातकालीन स्थितियों के दौरान अमेरिकी लीडरशिप को उनकी न्यूक्लियर ताकतों से जोड़े रखने के लिए डिजाइन किया गया है.
यह विमान अमेरिकी के टॉप पॉलिसीमेकर्स (अमेरिकी राष्ट्रपति और रक्षा सचिव) और देश की स्ट्रेटजिक न्यूक्लियर फोर्सेज के बीच हवाई सेतु का काम करता है. यहां तक कि अगर किसी विनाशकारी हमले में ग्राउंड कमांड सेंटर नष्ट हो जाते हैं तो यह विमान कमांड पहुंचाना जारी रख सकता है. ऐसी स्थिति में यह बमवर्षक विमानों, मिसाइल साइलो और बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियों के साथ कम्युनिकेशन बनाए रख सकता है.
वीडियो: रूस के टॉप सीक्रेट डूम्सडे एयरक्राफ़्ट में चोरी, लेकिन ये किस काम आता है?












.webp?width=275)


.webp?width=120)

.webp?width=120)
.webp?width=120)


