The Lallantop

जब आप सो रहे थे, ट्रंप वापस आ गए!

ट्रंप आ तो गए हैं, अब करेंगे क्या?

Advertisement
post-main-image
डॉनाल्ड ट्रंप (आजतक)

ट्विटर पर वापस आ गए डोनाल्ड ट्रम्प. एलन मस्क (Elon Musk) ने 19 नवंबर को ट्रम्प के अकाउंट (Twitter) को वापस बहाल कर दिया है. ट्रंप 22 महीने बाद ट्विटर पर वापस आए हैं. ट्रंप (Donald Trump) समर्थकों की भीड़ ने 6 जनवरी, 2021 को US कैपिटल पर हमला किया था, जिसके बाद उनका अकाउंट ट्विटर से हटा दिया गया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मस्क ने एक ऑनलाइन पोल चलाया था. ट्विटर की जनता से पूछा कि क्या ट्रंप का अकाउंट ट्विटर पर बहाल किया जाना चाहिए? कुल डेढ़ करोड़ वोट पड़े. और, 51.8% वोटों के साथ फ़ैसला ट्रंप के हक़ में आया. इसके बाद शनिवार, 19 नवंबर की शाम से ट्रंप का अकाउंट ट्विटर पर वापस दिखाई देने लगा. जिस समय ट्रंप का ट्विटर अकाउंट बहाल किया गया, उस समय उनके 10 लाख फ़ॉलोअर्स थे और महज़ 30 मिनट के अंदर ये संख्या तेज़ी से बढ़कर 21 लाख हो गई. यानी, 30 मिनट में फ़ॉलोअर्स डबल.

Advertisement

यहां पर बाइडेन की चुनावी जीत के बाद होने वाले स्वागत समारोह की बात हो रही थी.

भारतीय-अमेरिकी टॉप वक़ील विजया गड्डे ट्रम्प के खाते को हटाने के पक्ष में सबसे आगे थीं. गड्डे ने ट्वीट किया था कि आगे हिंसा के जोख़िम की वजह से डोनाल्ड ट्रंप के खाते को ट्विटर से स्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है. ख़ैर… ट्रंप का आख़िरी ट्वीट 8 जनवरी, 2021 का था, जिसमें ट्रंप ने लिखा था, “वो सभी जो पूछ रहे हैं, उनको बता दूं कि मैं 20 जनवरी को उद्घाटन में नहीं जाऊंगा.”

हालांकि, ट्विटर पर तो ट्रंप आ गए हैं, लेकिन अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि ट्रम्प लौटेंगे या नहीं. इस ख़बर के लिखे जाने तक ट्रंप ने कोई ट्वीट नहीं किया है.

Advertisement

दी लल्लनटॉप शो: कर्मचारियों के लिए एलन मस्क ने कौन से 'कड़े' नियम बना दिए?

Advertisement