ईरान ने एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है. शनिवार, 18 अप्रैल को कच्चे तेल से लदे दो भारतीय जहाज होर्मुज को पार करने की कोशिश में नाकाम रहे क्योंकि, होर्मुज के बंद होने की वजह से Islamic Revolutionary Guard Corps Navy (IRGC Navy) ने भारतीय जहाजों को वहां से गुजरने की परमिशन नहीं दी. साथ ही एक भारतीय जहाज पर गोलीबारी भी की. इसकी वजह से एक और भारतीय जहाज को पीछे हटना पड़ा. अब इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.
'वापस जाओ, होर्मुज बंद है', ईरानी नेवी ने भारतीय शिप को दी थी वार्निंग, वीडियो आया सामने
होर्मुज पार करने की कोशिश करने वाले भारतीय जहाजों में सनमार हेराल्ड (Sanmar Herald) और भाग्य लक्ष्मी (Bhagya Laxmi) था. लेकिन जो ईरानी नेवी की ओर से गोलीबारी हुई, वो सनमार हेराल्ड पर हुई. बाद में गोलीबारी की वजह से सनमार हेराल्ड और उसके पीछे चल रहे भाग्य लक्ष्मी को अपना रास्ता बदलना पड़ा.


होर्मुज पार करने की कोशिश करने वाले भारतीय जहाजों में सनमार हेराल्ड (Sanmar Herald) और भाग्य लक्ष्मी (Bhagya Laxmi) शामिल था लेकिन जो ईरानी नेवी की ओर से गोलीबारी हुई, वो सनमार हेराल्ड पर हुई. बाद में गोलीबारी की वजह से सनमार हेराल्ड और उसके पीछे चल रहे भाग्य लक्ष्मी को अपना रास्ता बदलना पड़ा. सोशल मीडिया पर सनमार हेराल्ड पर ईरानी नेवी की ओर से की गई गोलीबारी का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में सनमार हेराल्ड के कैप्टन ईरानी नेवी से फायरिंग रोकने की अपील करते हुए सुनाई दे रहे है ताकि, वो जहाज को पीछे की ओर मोड़ सके. कैप्टन ने ईरानी नेवी से कहा,
‘सेपाह नेवी! सेपाह नेवी! यह मोटर टैंकर सनमार हेराल्ड है. आपने मुझे आगे बढ़ने की परमिशन दी थी. आपकी जो लिस्ट है, उसमें मेरा नाम दूसरे नंबर पर है. आप अभी गोलीबारी कर रहे हैं. प्लीज मुझे वापस मुड़ने दें.’
अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूज एजेंसी ने इस घटना का एक और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है, जिसमें ईरानी नेवी भारतीय जहाज भाग्य लक्ष्मी को फौरन पिछे हटने की चेतावनी देते हुए सुना जा सकता है. इस वीडियो के जहाज के कैप्टन की ओर से रिकॉर्ड किया गया था. ईरानी नेवी के ऑफिसर ने कहा,
गुड इवनिंग सर! मैं ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड नेवी का कैप्टन हूं. स्ट्रेट बंद है और वहां से गुजरने की परमिशन नहीं है. आपके लिए स्ट्रेट का इस्तेमाल करने की कोई परमिशन नहीं है. आपको फौरन आपके पोर्ट पर जाने का ऑर्डर दिया जाता है. क्या आपको मेरा मेसेज मिला?
ईरानी नेवी के ऑफिसर के इस ऑर्डर के बाद भाग्य लक्ष्मी जहाज के कैप्टन ने जवाब दिया. कैप्टन ने कहा,
अच्छा! आपका मेसेज मिला. मैं वापस मुड़ रहा हूं. होर्मुज से गुजरने की कोई अनुमति नहीं है. क्या यह सही है?’
इसके जवाब में ईरानी नेवी के कैप्टन ने हामी भरी, जिसके बाद भारतीय जहाज वापस अपने पोर्ट की ओर मुड़ गया. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सनमार हेराल्ड पर हुई गोलीबारी में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. जहाजों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. इस बीच कमर्शियल जहाजों पर हुई गोलीबारी की खबरों के बाद भारत सरकार ने भी जहाजों और उनके क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है.

भारत के विदेश मंत्रालय ने इस घटना के बाद ईरान के राजदूत को तलब किया. साथ ही कहा कि ईरान ने पहले भी भारत आने वाले कई जहाजों को सुरक्षित होर्मुज पास करने में मदद की है. विदेश मंत्रालय के सेकेट्री सचिव विक्रम मिसरी ने ईरानी राजदूत से कहा कि वे भारत की बात को ईरान की सरकार तक फौरन पहुंचाए. साथ ही फिर से होर्मुज से भारतीय जहाजों को पास करने के लिए वापस सुरक्षित मार्ग दे. वहीं, ईरानी राजदूत ने भी यह भरोसा दिया है कि वो भारत की चिंताओं के बारे में ईरान को बताएंगे.
वीडियो: ईरान की नेवी ने होर्मुज के पास भारतीय जहाज पर गोली क्यों चलाई?





















