15 अक्टूबर को रिपब्लिकन हिंदू कोएलिशन ने एक चैरिटी प्रोग्राम कराया. ये प्रोग्राम कश्मीरी पंडितों और आतंकवाद से पीड़ित बांग्लादेशी हिंदुओं ने कराया था, जिसमें ट्रंप ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं. वह इकॉनोमी और ब्यूरोक्रेसी को सुधारने में बेहद उर्जावान तरीके से काम कर रहे हैं. मोदी ने जो कदम इंडिया के लिए उठाए हैं वो अमेरिका में भी उठाए जाने की जरूरत है. शानदार आदमी हैं. मैं उनकी तारीफ करता हूं.' ये पहली बार था जब किसी अमेरिकन प्रेसिडेंट उम्मीदवार ने चुनाव के टाइम इंडो-अमेरिकन प्रोग्राम में शिरकत की हो.

डोनाल्ड ट्रंप और शलभ कुमार. शलभ रिपब्लिकन हिंदू कोएलिशन के चेयरमैन हैं. source AP
अब ट्रंप बोलें तो थोड़ा बहुत तो मसाला देंगे नहीं. भरपूर ही मिलेगा. तो ट्रंप ने कहा, 'मैं हिंदू और इंडिया का बड़ा फैन हूं. अगर मैं प्रेसिडेंट बन जाता हूं. तो इंडियन और हिंदू कम्युनिटी को व्हाइट हाउस में एक सच्चा दोस्त मिल जाएगा.'ट्रंप ने कहा कि मैं 19 महीने पहले इंडिया गया था और कई बार जाना चाहता हूं. ट्रंप ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इंडिया की भूमिका की तारीफ़ की . कहा, मैं इस बात की तारीफ करता हूं कि हमारा अच्छा दोस्त इंडिया कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका के साथ है.' ट्रंप ने कहा कि इंडिया ने आतंकवाद के जख्म को झेला है. इसमें मुंबई में मचा आतंक भी शामिल है. मुंबई एक ऐसी जगह है, जिसे मैं प्यार करता हूं और मैं समझता हूं.
हिंदू वोट समेटने की कोशिश में हैं ट्रंप
रिपब्लिक पार्टी ने हिंदुओं के वोट समेटने के लिए पूरा कैंपेन चला रखा है. न्यू जर्सी में जहां ट्रंप का प्रोग्राम हुआ वहां एक पोस्टर भी था. जिसमें सोनिया गांधी और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के सींग निकले हुए हैं और मोदी को घेरने की कोशिश करते हुए दिखाया है. वो भी 2002 के गुजरात दंगों के बहाने. पोस्टर में कहा गया कि मोदी को क्लीन चिट मिल गई, फिर भी हिलेरी क्लिंटन ने मोदी को ग्रीन कार्ड नहीं मिलने दिया.https://twitter.com/versharma/status/787407120417361920?ref_src=twsrc%5Etfw
पोस्टर में एक जलती हुई ट्रेन है, जिसके ऊपर सोनिया गांधी और हिलेरी क्लिंटन हैं. मोदी ऊपर हाथ उठाए हुए हैं. और कमांडों हैं. साथ ही हिलेरी के जासूस को दिखाया जो भैंसों के कंकाल को चेक कर रहा है, जिसके बांह पर 'हिलेरी का एनजीओ' लिखा है. कुल मिलाकर हिंदुओं को लुभाने का पूरा इंतजाम था.
इसके अलावा जो स्टेज पर जो हुआ वो भी ऐसा ही था. डांस हो रहा है तभी आतंकी हमला करते हैं और नेवी सील आकर बचाती है. इसका कित्ता फायदा मिलता है ये तो इलेक्शन के बाद रिजल्ट ही बताएगा. लेकिन मोदी के जरिए हिंदू लोगों को लुभाने का कर्रा इंतजाम किया गया था.
https://twitter.com/ArifCRafiq/status/787425879492296704?ref_src=twsrc%5Etfw














