The Lallantop

दिशा सालियान की मौत वाली रात क्या हुआ था? वॉट्सऐप मैसेज से हुआ खुलासा

दिशा की मौत सुशांत से पांच दिन पहले हुई थी.

Advertisement
post-main-image
दिशा सालियान की मौत 9 जून को हुई थी.
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पांच दिन पहले दिशा सालियान की मौत की खबर आई थी. कथित तौर पर दिशा 9 जून को मुंबई में मलाड में 14वें माले से गिर गई थीं या कूद गई थीं. दिशा की मौत को सुशांत से भी जोड़ा जा रहा है. दिशा कुछ समय के लिए सुशांत की मैनेजर रही थीं. अब इंडिया टुडे ने दिशा के करीबी दोस्तों के वॉट्सऐप मैसेज को एक्सेस किया. इनके जरिए पता चलता है कि 9 जून की रात को क्या हुआ था. क्या लिखा है मैसेज में इंडिया टुडे के अनुसार, मैसेज में लिखा है,
उसका मंगेतर रोहन, कॉलेज से हिमांशु, उसके बचपन के दो दोस्त नील, दीप और नील की गर्लफ्रेंड वहां थे. पार्टी रोहन और दिशा के घर पर थी. घर रोहन ने खरीदा था. दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे. दिशा के परिवार से कुछ इश्यू था और रोहन से भी झगड़ा होता रहता था लेकिन ज्यादा कुछ नहीं था. चार दिन पहले ही वह रोहन के साथ इस घर में आई थी. कल सब आए थे और शराब पी थी. उसने काफी शराब पी थी. फिर वह रोने लगी. उसने कहा कि कोई किसी की परवाह नहीं करता. दोस्तों ने कहा कि वह पीने के बाद वह अक्सर इमोशनल हो जाया करती थी. उसने मेरी दोस्त जीविता को आठ बजे के करीब फोन किया. उससे उसने लॉकडाउन के बाद की योजनाओं के बारे में बात की. आधी रात को उसने ब्रिटेन में रहने वाली अपनी दोस्त से वीडियो कॉल पर बात की. उससे भी ऐसी ही कुछ बात हुई. फिर वह रोने लग गई. इस पर हिमांशु ने उससे कहा कि क्या पार्टी खराब कर रही है. फिर वह अपने कमरे में चली और दरवाजा बंद कर लिया. वहां उसने नल चला लिया. सबने सोचा कि वह उल्टी कर रही है. वे बाहर से उसे आवाज लगाते रहे. लेकिन कोई जवाब नहीं आया. तो वे गेट तोड़कर अंदर चले गए लेकिन दिशा वहां नहीं थी. हिमांशु और दीप ने नीचे देखा. और फिर वे नीचे दौड़े. तब तक वॉचमैन ने पुलिस को फोन कर दिया था. जब तक वे लोग नीचे गए तब तक दिशा की धड़कन चल रही थी. लेकिन शरीर जगह-जगह से टूट गया था. उन्होंने उसे उठाया और दीप की गाड़ी में बिठाया. तीन अस्पतालों ने उसे भर्ती नहीं किया. चौथे अस्पताल ने उसे भर्ती किया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया. फिर कोरोना टेस्ट किया गया. तब तक चारों लड़कों को हिरासत में लिया गया लेकिन वे पुलिस के साथ घर पर ही थे. इस दौरान रोहन बुरी तरह टूट गया. वहीं दिशा के माता-पिता भी रो रहे थे. बाकियों को भरोसा ही नहीं हो रहा था कि क्या हुआ.
पुलिस जानकारी में सही निकली यह जानकारी रिपोर्ट के अनुसार, यह जानकारी दिशा के करीबी दोस्त को पार्टी में मौजूद एक दोस्त से मिली. इसे बाद में कॉलेज के वॉट्सऐप ग्रुप में भी शेयर किया गया. पुलिस जांच में यह जानकारी सही पाई गई. बता दें कि दिशा और सुशांत की मौत के बाद से दोनों को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं. कई कॉन्सपिरेसी थियरी भी इस बारे में चल रही है. बीजेपी नेता नारायण राणे ने आरोप लगाया था कि दिशा का रेप हुआ और फिर मर्डर किया गया. दिशा से नाम जुड़ने से परेशान थे सुशांत मुंबई पुलिस ने भी कहा कि सुशांत और दिशा केवल एक बार मिले थे. जब दिशा की मौत हुई और उससे नाम जोड़ा गया तो सुशांत ने अपने वकील से इस बारे में बात की थी. सुशांत ने वकील से कहा था कि उसका नाम दिशा से क्यों जोड़ा जा रहा है. वह लड़की कौन थी, उन्हें तो उस बारे में कुछ याद भी नहीं. वे इस बात से काफी परेशान भी थे. सुसाइड से पहले सुशांत ने जो तीन-चार चीज़ें लगातार गूगल पर सर्च की थीं, उनमें से एक दिशा का नाम भी था. वहीं दिशा के माता-पिता का भी कहना है कि जिस तरह से उनकी बेटी के बारे में बातें हो रही हैं, वह गलत है, उन्होंने पुलिस से कॉन्सपिरेसी थ्योरी चलाने वाले लोगों पर कार्रवाई करने को कहा था.
Video: क्या रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत का नंबर ब्लॉक कर दिया था?

Advertisement
Advertisement