The Lallantop

बाबा राम रहीम के 'करवा चौथ जश्न' पर ट्विटर फट पड़ा है

बाबा का नॉस्टैल्जिक कर देने वाला सारा मटीरियल स्टोरी के अंदर.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बुधवार को करवाचौथ था. भारत के सबसे ज्यादा फिल्मी आभा वाले त्योहारों में से एक. फिल्मी त्योहार को सितारे सेलिब्रेट न करें, ऐसा कैसे हो सकता है. सो तमाम सेलिब्रिटी ने किया भी. पर इनमें ख़ासमख़ास थी डॉक्टर गुरमीत बाबा राम रहीम सिंह जी इंसान की करवा चौथ. बाबा के भक्त प्यार से उन्हें 'पिता जी' ही कहते हैं. और बाबा के भक्तों को 'प्रेमी जी' कहा जाता है. तो बाबाजी के भक्तों ने ट्विटर पर बाबाजी के साथ करवाचौथ मनाई. एक बार फिर उनकी फिल्म का नाम #LionHeartLionHeart ट्रेंड करने लगा और खबर लिखे जाने तक इंडिया में ट्रेंड करने वाले सारे हैशटैग में ये नंबर एक पर था.

आपको बताते हैं कि करवा चौथ पर #LionHeartLionHeart पर कैसे-कैसे ट्वीट्स आए.


एक प्रेमी ने पिता जी के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए उन्हें करवा चौथ की बधाइयां दीं और ये कार्ड बनाया.
baba

किसी ने लिखा, मैंने बाबा की फिल्म देखी और पहली बार ऐसा जबरदस्त इंटरटेंनमेंट देखा.

baba1 एंटरटेंनमेंट की झलक: https://www.youtube.com/watch?v=DN-WNxRY61Q

चांद सा मिसरा अकेला है छत पर..

baba2 इन्हीं सारी वजहों से तो MSG 'लव चार्जर' जैसे गाने बनाने के लिए इंस्पायर होते हैं.  https://www.youtube.com/watch?v=Q48tagwurUw

एक ने लिखा, शब्दों की कला के जरिए MSG पिता जी दिल छू लेने में महारथी हैं.

baba3

बिलाशक, नमूना देखिए. 

https://www.youtube.com/watch?v=02gI-9lLGi0

किसी प्रेमी ने पिता जी के ट्वीट को रीट्वीट कर करवा चौथ विश किया. जिसमें पिता जी ने कई तस्वीरें प्रेमियों की खींचकर डाली थी.

baba4

ये आप खुद पढ़ें. 

baba6 किसी ने बहुत ठीक कहा है, प्रेम करने वाला केवल मन देखता है.

इसका कोई जवाब ही नहीं. आप खुद ही समझदार हैं -baba7


वैसे पिता जी ने प्रेमियों को इस शुभ अवसर पर पेरिस्कोप की मदद से अपने दर्शन भी कराए. उससे भी सुंदर बात ये है कि पिता जी ने इस वीडियो में प्रेमियों को कुछ सलाह भी दी हैं.

baba5 ये देखिए उनका वीडियो और पिता जी का मशविरा सुनिए - https://www.youtube.com/watch?v=i3HBGIzrdfE
ये भी पढ़ें -

हिंदी सिनेमा के शौकीनों के लिए ये साल की सबसे 'हॉट' न्यूज है

ट्विटर वालों को नहीं है जेल का डर, उड़ा रहे हैं राम रहीम का मजाक

एमएसजी लायन हार्ट का रिव्यू क्या पढ़ोगे, असल बात तो ये है

इंडिया को इस साल तीस ऑस्कर दिलाएगी ये हिंदी फ़िल्म

राम रहीम ने बनाया वो खेल, जिसमें इंडिया ओलंपिक के सारे मेडल जीत लाएगा

भगवान विष्णु की नकल कर फंसे राम रहीम

Advertisement
Advertisement