धोनी ने रिपोर्टर को ट्रोल किया
इंडिया का मैच खतम होने के बाद हुई प्रेस कांफ्रेंस में एक रिपोर्टर ने धोनी से पूछा अजीब सवाल. धोनी ने और भी अजीब तरीके से दिया जवाब. वीडियो देखो.
Advertisement

फोटो - thelallantop
मैच खतम होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस होती है. इस बार भी हुई. इंडिया वर्सेज़ वेस्ट इंडीज़. इंडिया हार चुका था. सवाल कई थे. हर किसी के पास. धोनी के पास भी होंगे. लेकिन धोनी की बारी थी जवाब देने की. हुआ ये कि एक रिपोर्टर ने उनसे पूछ लिया कि क्या वो इस हार के बाद इंडिया के लिए और क्रिकेट खेलना चाहते हैं. सीधी सी बात है कि वो धोनी से उनके रिटायरमेंट के बारे में पूछ रहे थे. धोनी ने अपनी बांग्लादेश के खिलाफ़ मैच के बाद की कांफ्रेंस में एक रिपोर्टर को खरी-खोटी सुनाई थी. इस बार उन्होंने रिपोर्टर से सवाल दोबारा पूछने को कहा. सवाल दोबारा सुनने के बाद धोनी हंसे और रिपोर्टर को अपने पास बुला लिया. बगल से कुर्सी खींचीं और कहे आओ थोड़ा मज़े करते हैं. वर्ल्ड कप से बाहर निकलने के बाद भी कैप्टन ने अपना कूल बरक़रार रक्खा और हंसते हंसते उस रिपोर्टर को ऐसे जवाब दिया कि शायद ही कभी वो इस सवाल को बिना सोचे समझे किसी और एथलीट से नहीं पूछेंगे. https://youtu.be/3WMstM1nszk
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement











.webp?width=275)






.webp?width=120)


