The Lallantop

चाहत फतेह अली खान के बदो-बदी से परेशान हैं, इस लड़की का गाना सुन कान से खून निकलना तय!

Chahat Fateh Ali Khan और Dhinchak Pooja को अगर आप बेसुरा मानते आ रहे हैं तो ये ख़बर आपका भ्रम तोड़ देगी. मार्केट की इस नई Singing Sensation का गाना सुनकर लोग कान के इलाज का खर्चा मांग रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
स्टूडियो पर बैठकर गाना गा रही लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. (फ़ोटो - सोशल मीडिया)

उटपटांग गानों से मशहूर हुए चाहत फ़तेह अली खान (Chahat Fateh Ali Khan) को नई कंपिटिटर मिल गई है. कहा जा रहा है कि बेसुरा गाने में ये नई गायक, ढिंचक पूजा (Dhinchak Pooja ) का भी ठीक-ठाक मुकाबला करे लेगी. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे सुनकर आपको अपने कानों को बंद करने का मन करेगा. गाना बज रहा है- 'टिप टिप बरसा पानी.' उदित नारायण और अल्का यागनिक की गायकी में मोहरा फिल्म का ये मशहूर गाना. इसके लेटेस्ट वर्जन को सुनकर आनंद बक्शी भी सोचते कि ये गाना लिख क्यों दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वायरल वीडियो में एक लड़की स्टूडियो में बैठी हुई है. पूरा सेटअप तैयार. पहले धुन बजती है, फिर शुरू होता है कानों के लिए आतंक. जो गाया गया है, उसे झेल लेने की हिम्मत पहले आप भी करिए.

Advertisement

देसी मोजितो नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा था- लूप में सुन रहा हूं. ख़बर लिखे जाने तक इस वीडियो को क़रीब साढ़े 5 लाख लोग देख चुके हैं. वीडियो को देखकर सोशल मीडिया के वीर अपना रिएक्शन देने से ख़ुद को नहीं रोक पाए.

वीडियो को देखकर, कैप्शन के रिप्लाई में शालू नाम के एक यूज़र ने लिखा,

लूप में सुनने के नाम पर ये एक स्कैम है.

Advertisement

राइट सिंह नाम के एक यूज़र ने वीडियो शेयर करने वाले के बारे में लिखा,

इसके लिए आपको अलग से श्राप दूंगा भैया.

राजा नाम के एक यूज़र ने तो एक अलग ही तरह की सलाह दे दी. लिखा,

वाह, ग़ज़ब का गाना. अच्छे से सुनने के लिए हेडफ़ोन लगा लें, लेकिन ध्यान रहे कि वो म्यूट हो.

एक और यूज़र ने लिखा,

मैं अपने कान का इलाज करवा रहा हूं. डॉक्टर का दिया बिल आपको भेजूंगा.

एक यूज़र ने तो गाने को अलार्म के रूप में लगाने की बात कह दी. लिखा,

अब ये सुबह मुझे जगाया करेगी. मैं इसे अपने अलार्म के रूप में सेट करूंगा.

ये भी पढ़ें - आसमान में भिड़ने वाले थे दो विमान, मुश्किल से बची 150 यात्रियों की जान

वहीं, इस गाने के रिप्लाई में एक और ना सुने जाने वाले गाने के बारे में बता दिया. इसे भी सुनने की ताकत जुटा ही लीजिए.

बता दें, शेयर किए गए वीडियो में ज़्यादातर लोग अपने दोस्तों को टैग करते हुए उन्हें भी ‘भयंकर त्रासदी’ का हिस्सा बनाते दिखे. वहीं, कई लोग अपने भाइयों और बहनों की आवाज़ भी इसी तरीक़े का बताते दिखे. इस ‘अद्भूत संगीत’ पर आपकी क्या राय है, हमें भी कमेंट करके बताइये.

वीडियो: 'मैं सजा दे सकता हूं... ' शख्स को चप्पल से पीटने पर राहत फतेह अली खान का जवाब, पर ऐसा बोला क्यों?

Advertisement