The Lallantop

लकड़ी ही लकड़ी के काम आई. जुगाड़ देख लोग बोले, आप फिजिक्स के मास्टर हैं

टास्क था कि लकड़ी के बड़े से लट्ठे को ट्रैक्टर पर चढ़ाना है, रस्सी और लकड़ी के खंभे से कर दिया क्रेन का काम.

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट

सोशल मीडिया पर आए दिन तिकड़मबाज लोगों के वीडियोज  देखने को मिल जाते हैं. कुछ वीडियोज तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद मुंह से बस यही निकलता है कि कितने तेजस्वी लोग हैं. भारतीय सड़कों पर जुगाड़ की पराकाष्ठा के कई वीडियोज देखने को मिलते ही रहते हैं. माने अगर आवश्यकता आविष्कार की जननी है, तो सड़कें उन आविष्कारों की प्रयोगशाला. ऐसा ही एक जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वीडियो में टास्क नज़र आता है. टास्क ये कि ट्रैक्टर में पेड़ का बड़ा सा लट्ठा चढ़ाना है. लेकिन वो इतना भारी था कि काम कर रहे लोगों को एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ रहा था, टास्क तब भी न पूरा होता. ऐसे में एक शख्स ने अपनाया जुगाड़ का रास्ता. इन्होंने लकड़ी को रखने के लिए लकड़ी का इस्तेमाल किया. कैसे? दरअसल इन्होंने लिए लकड़ी के 2 खंभे, उनको टिकाया ट्रैक्टर के साथ. ठीक वैसे जैसे नसैनी लगाते है. फिर बड़ी वाली लकड़ी को रस्सी के सहारे ट्रैक्टर पर सरका के खींच डाला. हो गया काम आसान. इस देसी जुगाड़ के साथ.

Advertisement

इस वीडियो को timbre_merchant नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया. खबर लिखने तक वीडियो को 47 लाख लोग देख चुके हैं बोले तो 4.7 मिलियन. वीडियो देख कर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- पुराने टीवी पर लगाया ऐसा जुगाड़ कि परछाई में दिख गया राम मंदिर

रवि नाम के यूजर ने लिखा-

Advertisement

किसने बोला की सिर्फ टेक्नोलॉजी इंजीनियर ये काम कर सकते हैं. 

अफरोज नाम के यूजर ने लिखा


भाई ने बढ़िया वाली फिजिक्स सीख रखी है.

विनय नाम के यूजर ने लिखा


आपकी क्रिएटिविटी बहुत अच्छी है. 

वैसे क्या आपने भी कभी काम आसान करने के लिए ऐसी किसी देसी जुगाड़ का इस्तेमाल किया है? अगर हां तो हमें कमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए दी लल्लनटॉप.

ये भी पढ़ें-  नानी को बनाना था स्वेटर, ऐसा Logo लगाया कि दिल जीत ले गया 
 

Advertisement