The Lallantop

"नोरा पूरी तरह निर्दोष, सुकेश को कर दिया था ब्लॉक"- जांच कर रही एजेंसी ने बताया

EOW ने कहा कि सुकेश के मामले में नोरा साजिशकर्ता नहीं, पीड़िता हैं.

Advertisement
post-main-image
नोरा फतेही. (फोटो: इंस्टाग्राम)

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने कहा है कि ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) के मामले में नोरा फतेही (Nora Fatehi) निर्दोष हैं और वो इस मामले में साजिशकर्ता नहीं, बल्कि पीड़ित हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एजेंसी ने कहा कि नोरा को इस पूरी साजिश के बारे में जानकारी नहीं थी. पुलिस ने कहा कि नोरा एक जिम्मेदार गवाह के रूप में पूरे मामले की जांच में सहयोग कर रही हैं और उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि सुकेश क्या कर रहा था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने ये भी कहा कि इस केस में नोरा फतेही को लेकर जो खबरें प्रकाशित हुई हैं, वो आधारहीन हैं और वो इस मामले की जांच में मदद कर रही हैं. हाल ही में जारी एक बयान में आर्थिक अपराध शाखा के प्रवक्ता ने कहा, 

'नोरा को ठग (सुकेश) या क्राइम सिंडिकेट के बारे में पता नहीं था. जैसे ही उन्होंने ये महसूस किया कि कुछ गड़बड़ है, उन्होंने तुरंत हमें इसकी जानकारी दी. नोरा द्वारा मुहैया कराई गई जानकारी के आधार पर हम जांच आगे बढ़ाएंगे. जांच अभी भी चल रही है और हम सभी बयानों, परिस्थितियों और सबूतों पर विचार करने के बाद अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचेंगे.'

Advertisement
नोरा ने जांच में सहयोग किया

जांच एजेंसी ने बताया कि सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी का चेन्नई में एक स्टूडियो है. एक बार यहां एक कार्यक्रम में नोरा को बुलाया गया था, लेकिन उन्हें पैसे की जगह एक कार गिफ्ट करने का ऑफर दिया गया था. सुकेश द्वारा बार-बार कॉल करने के कारण नोरा को संदेह हुआ था और उन्होंने बाद में फिर उसे ब्लॉक कर दिया था. नोरा ने इस पूरे मामले को बेहद प्रोफेशनल अंदाज में डील किया था.

दिल्ली पुलिस ने कहा कि अपनी व्यस्तता के बावजूद नोरा फतेही ने मंदिर मार्ग स्थित आर्थिक अपराध शाखा के मुख्यालय में करीब छह घंटे तक तमाम सवालों के जवाब दिए और इसके लेकर उन्होंने तमाम सबूत भी शेयर किए.एजेंसी ने कहा कि नोरा ने सुकेश के साथ हुई अपनी बातचीत का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. गवाहों के बयान और सबूतों के आधार पर मामले को आगे बढ़ाया जाएगा.

आसान भाषा में: कैंसर का जल्दी पता चल जाएगा 'गैलरी टेस्ट' से? क्या है ये गेमचेंजर?

Advertisement

Advertisement