ओत्तेरी, दिल्ली में बिना ड्राइवर की मेट्रो!
सोचो खचाखच भरी मेट्रो, और ड्राइवर नहीं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
पता है क्या. साउथ कोरिया से नई-नई मेट्रो ट्रेनें आयीं हैं जो बिना ड्राइवर के चलेंगीं. दिल्ली मेट्रो वाले नॉर्थ दिल्ली में बने मुकुंदपुर मेट्रो डिपो में चुपके-चुपके इन ट्रेनों को दौड़ा कर चेक कर रहे हैं. मुकुंदपुर डिपो में बीते दिसंबर 5 नई ट्रेनें आई थीं साउथ कोरिया से पानी के जहाज पर लदकर. और तीन नई ट्रेनें फरवरी तक आ जाएंगीं. फिर इनको टेस्ट किया जाएगा. और उसके बाद चमका के तैयार कर दिया जाएगा दौड़ने के लिए. बिना ड्राइवर वाली ये ट्रेनें सिर्फ साउथ कोरिया नहीं, अपने बैंगलूरू में भी बन रही हैं. ऐसी कुल 20 ट्रेनें कोरिया से आएंगीं, और 60 इंडिया में बनेंगीं. बोलो 'मेक इन इंडिया' की जय. ये ट्रेनें मेट्रो के फेज-थ्री में चलेंगीं. पहले ट्रेन को स्टाफ के साथ चलाया जाएगा. फिर धीरे धीरे इन्हें ऑटोमैटिकली चलने के लिए छोड़ दिया जाएगा. ये ज्यादा रंग बिरंगी होंगी. 37 इंच का LCD डिस्प्ले लगा होगा अंदर. जगह भी ज्यादा होगी. और अभी चलने वाली मेट्रो से 3 km/घंटा तेज चलेंगीं.
Advertisement











