The Lallantop

कूड़े की वजह से कुछ दिन सड़ेली नजर आएगी दिल्ली

एमसीडी वाले मान नहीं रहे हैं. सैलरी न मिलने से खफा है. MCD के स्कूल भी बंद हैं आज से.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
दिल्ली में एमसीडी वाले मान नहीं रहे हैं. सैलरी न मिलने से खफा हैं. सोमवार से एमसीडी के कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर जा रहे हैं. इससे पहले दिल्ली के कई इलाकों में कूड़ा फैलाकर विरोध जता ही रहे हैं. पूरे 6 दिन से यही सब चल रहा है. पूरी दिल्ली में गंदगी है. https://twitter.com/ANI_news/status/694023319474081792 दिल्ली सरकार ने सावधानी बरतते हुए कूड़ा उठाने का जिम्मा PWD को सौंप दिया है. PWD की 900 गाड़ियां साफ सफाई करेंगी. टीचर्स की भी हड़ताल सफाई वाले तो गुस्सा थे ही. सोमवार से टीचर्स भी हड़ताल पर जा रहे हैं MCD के. नॉर्थ एमसीडी और ईस्ट एमसीडी के 1100 स्कूल भी सोमवार से हड़ताल पर रहेंगे. हड़ताल में 13500 टीचर्स भी हिस्सा लेंगे. बच्चों की पढ़ाई ठप होगी, इस बारे में कोई ज्यादा लोड ले नहीं रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement