The Lallantop

धोनी के एरिया में होगा दिल्ली वाला T-20

श्रीलंका-इंडिया के बीच खेले जाने वाला मैच अब रांची में होगा. दिल्ली में परमिशन नहीं मिली.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
दिल्ली वालों गुस्सा न होना. पर एक बुरी खबर है. 12 फरवरी को दिल्ली में श्रीलंका-इंडिया के बीच खेले जाने वाला टी-20 क्रिकेट मैच अब रांची में होगा. दिल्ली हाईकोर्ट ने डीडीसीए की अर्जी मानने से इंकार कर दिया. कोर्ट की सुनते ही डीडीसीए के भी कान खड़े हो गए. और फटाक से मैच कराने को लेकर हथियार डाल दिए. इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज है. बाकी के दो मैच 9 फरवरी को पुणे और 14 फरवरी को विशाखापट्टनम में खेले जाएंगे. डीडीसीए के अधिकारियों ने बीसीसीआई से कह दिया है, 'हमसे न हो पाएगा. तो अपना इंतजाम देख लो.' हालांकि डीडीसीए वालों ने कहा, 'हम टी-20 वर्ल्डकप के लिए पूरी तरह तैयार हैं.'

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement