The Lallantop

दिल्ली शराब घोटाले में एड कंपनी के राजेश जोशी अरेस्ट, AAP के लिए 30 करोड़ पहुंचाने का आरोप

ED के मुताबिक राजेश जोशी ने करोड़ों रुपए का हेरफेर गोवा चुनाव के लिए किया था

Advertisement
post-main-image
पहला प्रतीकात्मक फोटो, दायीं ओर राजेश जोशी | फोटो: आजतक

दिल्ली के कथित शराब घोटाले (Delhi Excise Scam) में ईडी ने एक और गिरफ्तारी की है. चैरियट एडवरटाइजिंग के राजेश जोशी को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उन्होंने पैसों का ये हेरफेर गोवा चुनाव के दौरान किया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े मुनीष पांडे की रिपोर्ट के मुताबिक राजेश जोशी पर आरोप है कि उन्होंने करोड़ों रुपए गोवा पहुंचाए थे. एजेंसी के मुताबिक गोवा चुनाव के लिए राजेश को उनकी विज्ञापन कंपनी 'रथ विज्ञापन' के जरिए 30 करोड़ रुपए भेजे गए थे. ED के मुताबिक उन्होंने ये काम शराब घोटाले के एक आरोपी दिनेश अरोड़ा के साथ मिलकर किया था. दिनेश अरोड़ा आम आदमी पार्टी (AAP) के विजय नायर के साथ मिलकर काम कर रहे थे. ईडी का आरोप है कि ये 30 करोड़ रुपए अवैध रूप से लिये गए थे, जो दिल्ली में AAP द्वारा लाई गई नई आबकारी नीति के एवज में थे.

जांच में और क्या पता चला?

ईडी ने कथित शराब घोटाले की चार्जशीट में लिखा है कि इस केस की अब तक की जांच में क्या-क्या पता चला है. एजेंसी का कहना है कि इन फंड्स का हिस्सा गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए AAP के चुनाव अभियान में इस्तेमाल किया गया था. ED ने आगे कहा है कि चुनाव से पहले सर्वे करने वाली टीमों का हिस्सा रहे वॉलिंटियर्स को 70 लाख रुपये का नकद भुगतान किया गया था. आरोपी विजय नायर ने खुद सर्वे अभियान से जुड़े काम में शामिल कुछ लोगों को नकद में पैसा लेने के लिए बोला था.

Advertisement

आजतक से जुड़े मुनीष पांडे की रिपोर्ट के मुताबिक राजेश जोशी से पहले ईडी ने शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के बेटे गौतम मल्होत्रा को गिरफ्तार किया था. गौतम मल्होत्रा पर आरोप है कि वो आबकारी नीति के तहत मैन्युफैक्चरिंग कर रहे थे. वो होलसेलर और डिस्ट्रीब्यूटर भी थे. ED के मुताबिक दो बार  गौतम मल्होत्रा और अमित अरोड़ा को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की गई थी. इसके बाद ही इन लोगों के बयान दर्ज किए गए.

वीडियो: केजरीवाल के विधायक ने दिल्ली विधानसभा में नोट लहराते हुए क्या आरोप लगा दिए?

Advertisement
Advertisement