The Lallantop

दिल्ली चुनाव: आम आदमी पार्टी ने अपने हर बड़े चेहरे को टिकट दे दिया

इनमें से 3 ऐसे भी हैं जो लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं.

Advertisement
post-main-image
आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है.
आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. AAP ने 2015 में 70 में से 67 सीटें जीती थीं. इस बार जीते हुए 67 विधायकों में से 46 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है. इसके अलावा कुल 70 में से 8 महिलाओं को टिकट दिया है. कुछ बड़े चेहरे इस बार चुनाव लड़ रहे हैं. 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ चुके राघव चड्ढा, आतिशी और दिलीप पांडे दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. केजरीवाल अपनी सीट- नई दिल्ली से ही चुनाव लड़ेंगे.
बड़ी सीटें और चेहरे
  • अरविंद केजरीवाल- नई दिल्ली से ही चुनाव लड़ेंगे.
  • मनीष सिसोदिया- पटपड़गंज से ही चुनाव लड़ेंगे.
  • आतिशी - कालका जी से चुनाव लड़ेंगी
  • दिलीप पांडे- तिमारपुर सीट से लड़ेंगे. इन्हें पंकज पुष्कर की जगह टिकट दिया गया है. पंकज पुष्कर बागी रहे हैं जो केजरीवाल का साथ छोड़कर योगेंद्र यादव के साथ गए थे. हालांकि बाद में पार्टी में लौट आए थे.
  • दुर्गेश पाठक- करावल नगर से चुनाव लड़ेंगे. यहां से कपिल मिश्रा विधायक थे. उन्होंने BJP जॉइन कर ली. दुर्गेश पंजाब में पार्टी के इंचार्ज रहे हैं.
चेहरे जिनका टिकट कटा
आदर्श शास्त्री- पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते आदर्श शास्त्री एप्पल की नौकरी छोड़कर आए थे. लेकिन 5 साल बाद उनका टिकट काट दिया गया है. टिकट मिला है कांग्रेस से सांसद रहे महाबल मिश्र के बेटे विनय कुमार मिश्र को. विनय ने एक दिन पहले ही पार्टी जॉइन की है. अलका लांबा- आम आदमी पार्टी की ओर से चांदनी चौक की विधायक रहीं अलका लांबा की जगह प्रह्लाद सिंह सहानी को टिकट मिला है. वो कांग्रेस की ओर से विधायक रहे हैं. अलका लांबा ने हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़ी थी.
आम आदमी पार्टी ने कुछ ऐसे लोगों को भी टिकट दिया है जिन्हें पार्टी में आए जुम्मा-जुम्मा चार दिन हुए हैं. जैसे-
विनय कुमार मिश्रा- द्वारका सीट शोएब इकबाल- मटिया महल सीट राम सिंह नेताजी - बदरपुर सीट प्रह्लाद सिंह सहानी - चांदनी चौक सीट
शोएब इकबाल ने कुछ दिन पहले ही पार्टी जॉइन की थी. वहीं विनय कुमार मिश्र ने एक दिन पहले ही पार्टी जॉइन की थी.
आम आदमी पार्टी पिछली बार 70 में से 3 सीटें हारी थी. ये थीं- रोहिणी, विश्वास नगर और मुस्तफाबाद. यहां पर AAP ने राजेश नामा बंसीवाला, दीपक सिंगला और हाजी यूनुस को उतारा है.
नीचे देखिए पूरी लिस्ट
पेज 1
पेज 1

पेज 2
पेज 2

पेज 3
पेज 3

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement